एक्सप्लोरर

Easy Sleep: पंखे में सोएं चैन की नींद, ठंडक के लिए अपनाएं ये टिप्स

Summer Tips: गर्मी में आप एसी और कूलर की जगह कुछ खास टिप्स अपनाकर पंखें की हवा में चैन की नींद सो सकते हैं और साथ ही कई बीमारियों से भी बच सकते हैं, जो बीमारियां एसी और कूलर की हवा के कारण होती हैं.

Sleeping Tips For Summer: गर्मी अपने चरम पर है. सूरज मानों आग उगल रहा है. ऐसे में आपसे कोई कहे कि आप एसी और कूलर में नहीं बल्कि छत के पखें या टेबल फैन लगाकर सोएं. ये सलाह सुनकर आपको सामने वाले पर हंसी आएगी और गुस्सा भी. आखिर कोई ऐसी बकवास सलाह ऐसे में मौसम में दे भी कैसे सकता है! लेकिन आज हम यहां आपके लिए पंखे में सोने के फायदों की लिस्ट के साथ ही पंखे ठंडक पाते हुए चैन की नींद सोने के कुछ खास टिप्स भी लेकर आए हैं...

पंखे की हवा में ठंडक कैसे पाएं?

अगर आपके पास सोने के लिए एसी नहीं है तो कोई बात नहीं. हमारे देश में ज्यादातर आबादी के पास एसी की सुविधा नहीं है. ऐसे में आप अपने पंखे में ही एसी जैसी ठंडक ले सकते हैं. इसके लिए सोने के दौरान यहां बताए गए टिप्स ट्राई करें...

1. सोने से पहले नहा लें. इससे बॉडी का तापमान सामान्य होता है, मस्तिष्क शांत होता है और मसल्स रिलैक्स होती हैं. इस कारण  पंखे की हवा बहुत प्यारी लगती है और अच्छी नींद आती है .

2. सोने से पहले एक गिलास ठंडा पानी पिएं. इस पानी को एक सांस में नहीं गटकना है. बल्कि घूंट-घूंट करके आराम से पीना है. इससे आपकी जीभ में मौजूद प्यास का अहसास कारने वाली बड्स शांत होती हैं, जिससे शरीर को ठंडक और मन को शांति मिलती है.

3.सोने से के लिए कॉटन की टी-शर्ट और पजामा या निक्कर पहनें. फुल स्लीव्स के नाइट सूट या मोटे कपड़े पहनने से बचें.

4. सोने के लिए कॉटन की चादर का उपयोग करें. ओढ़ने और बिछाने दोनों के लिए. ओढ़ने वाली चादर को पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और फिर इसे 15-20 मिनट के लिए रस्सी पर लटका दें ताकि अतिरिक्त पानी निचड़ जाए. अब इस चादर को ओढ़कर फैन चलाकर सोएं. मस्त नींद आएगी.

पंखे में सोने के फायदे

  • आप चाहे छत का पंखा चलाकर सोते हैं या फिर टेबल फैन. ये दोनों ही आपको सर्दी-गर्मी की समस्या से बचाते हैं. जैसे एसी की हवा से तुरंत बाहर जाने पर या बाहर की गर्मी से तुरंत एसी में आने पर सर्दी-गर्मी हो जाती है. इस तरह की समस्या फैन में नहीं होती है.
  • पंखे में सोने के दौरान भी तेज गर्मी के दिनों में पसीना निकलता रहता है. जो कि सेहत के लिए जरूरी होता है. जबकि एसी में सोने पर या कूलर में सोने पर पसीना नहीं आ पाता है और इससे शरीर में जकड़न, दर्द या थकान की समस्या बनी रहती है.
  • आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन यह सही है कि पंखा चालकर सोने से या पंखे की हवा में ज्यादातर समय रहने से आपको सांस लेने में बहुत आसानी होती है. आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर अच्छा बना रहता है.
  • अगर आप उन लोगों में से हैं, जिनकी नींद जरा-सी आवाज से खुल जाती है तो आप पंखे में सोने की आदत डाल लीजिए. शुरुआत में दिक्कत होगी लेकिन एक बार जब आदत लग जाएगी तो फिर बाहर के शोर का कुछ पता नहीं चलेगा. क्योंकि पंखा खुद शोर करता है, जिसकी आपके ब्रेन को आदत हो चुकी होती है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक, जानलेवा बीमारियों से बचाते हैं ये आसान लाइफस्टाइल टिप्स

यह भी पढ़ें: इन 5 लक्षण बताते हैं कि शरीर की जरूरत से कम खा रहे हैं आप

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NFHS 6 Report: अस्पतालों में डिलीवरी बढ़ी, लेकिन डायबिटी और ब्लड प्रेशर के मामले बढ़े; NFHS की रिपोर्ट में खुलासा
अस्पतालों में डिलीवरी बढ़ी, लेकिन डायबिटी और ब्लड प्रेशर के मामले बढ़े; NFHS की रिपोर्ट में खुलासा
Precautions During Swimming: गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
Ebola Virus Outbreak: कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
Cancer Risk: सही लाइफस्टाइल से टल सकता है 40% कैंसर का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव का तरीका
सही लाइफस्टाइल से टल सकता है 40% कैंसर का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव का तरीका

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget