एक्सप्लोरर

Brain Stroke: भीषण गर्मी में घर से बाहर जा रहे हैं तो रहें सावधान, लू लगने से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, जा सकती है जान

स्टडी के मुताबिक, ब्रेन स्ट्रोक के करीब 50% मरीजों की तुरंत मौत हो जाती है. अनहेल्दी लाइफस्टाइल जीने वाले और डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को हीट स्ट्रोक से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है.

Brain Stroke : भीषण गर्मी ने हालत खराब कर दी है. तपती धूप में निकलने से लू (Heat Stroke) लग रही है, जिससे जान तक चली जा रही है. ज्यादा देर तक तेज गर्मी में रहने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है. धूप में रहने से शरीर का टेंपरेचर 104 डिग्री फॉरेनहाइट या इससे ज्यादा होना हीट स्ट्रोक कहलाता है. इसकी वजह से ब्रेन स्ट्रोक तक आ सकता है.

साल 2021 में स्वीडन में हुई एक स्टडी में पता चला कि स्ट्रोक में मरने वालों की संख्या अब 50-60 प्रतिशत हो गई है, जो कोरोना में सिर्फ 2 प्रतिशत ही थी. ऐसे में जानना जरूरी है कि लू लगने से ब्रेन स्ट्रोक कैसे हो जाता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए.

लू लगने से ब्रेन स्ट्रोक कैसे हो जाता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लू लगने से ब्रेन स्ट्रोक आने का कारण डिहाइड्रेशन होता है. जब शरीर में पानी कम हो जाता है तब इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगड़ने लगता है. ऐसे में ब्लड ब्रेन बैरियर का फंक्शन बिगड़ जाता है. खून का फ्लो सही नहीं रहता और खून गाढ़ा हो जाता है और दिमाग में खून के थक्के बनने शुरू हो जाते हैं. जिनकी वजह से दिमाग में ब्लड सही तरह से सप्लाई नहीं हो पाता और स्ट्रोक आ जाता है. अगर इसका समय पर इलाज न कराया जाए तो जान भी जा सकती है.

क्या दिमाग ज्यादा गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब गर्मी बहुत ज्यादा होती है तो उसका असर दिमाग पर पड़ता है. इससे शरीर को सही कमांड नहीं मिल पाता और उसका कूलिंग सिस्टम फेल हो जाता है. जिसका सबसे ज्यादा असर दिमाग पर होता है और वह शरीर के तापमान को कंट्रोल नहीं कर पाता है. इससे ब्रेन के सेल्स डैमेज होने शुरू हो जाते हैं.

ब्रेन में मौजूद सेंसर भी काम करने बंद कर देते हैं. इससे शरीर का रेस्पिरेटरी सिस्टम यानी सांस लेने की प्रक्रिया और हार्ट सिस्टम फेल हो सकता है. जब ब्रेन में ऑक्सीजन और ब्लड की सही तरह नहीं पहुंच पाते हैं तो सेल्स डैमेज हो जाते हैं और स्ट्रोक आ जाता है.

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण
1. अचानक से सिर में तेज दर्द
2. चक्कर आना
3. तेज धूप में बेहोशी
4. धुंधला नजर आना

ब्रेन स्ट्रोक से कैसे बचें
1. दोपहर में घर से बाहर न निकलें
2. धूप में जाएं तो सिर कवर करें.
3. हर एक घंटे पर पानी पिएं.
4. सिर दर्द या चक्कर आने पर तुरंत अस्पताल जाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Disease X: क्या है डिजीज X जिसे डॉक्टर बता रहे हैं कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा पॉवरफुल, इस तरह करें बचाव

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह

वीडियोज

ChitraTripathi: परिवारवाद अभिशाप..फिर Nitin Nabin को क्यों चुना अध्यक्ष? | BJP President | UP
ChitraTripathi: Nitin Nabin को लेकर BJP से डिबेट में क्यों भिड़े Sapa प्रवक्ता? | BJP New President
नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाह को किया खारिज, शेयर की नई इंस्टाग्राम स्टोरी
Landlocked States के Export Boost | सरकार का बड़ा Mission | Paisa Live
PPFAS का नया Parag Parikh Large Cap Fund | Safe & Strong Investing Option | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
Embed widget