एक्सप्लोरर

Back Pain: बैक पेन को लंबे समय तक अनदेखा करना पड़ सकता है भारी, जानें कैसे

Back Pain Treatment: कमर दर्द के कारण मूवमेंट करने में दिक्कत आने लगती है. दर्द का कारण पता न हो तो इसकी गंभीरता और अधिक बढ़ जाती है. यहां बैक पेन के प्रकार और कारणों के बारे में बताया जा रहा है.

Types of Back Pain: बैक पेन में कमर का दर्द, कमर के निचले हिस्से का दर्द और पीठ का दर्द तीनों शामिल होते हैं. हालांकि बैक के हर हिस्से में दर्द की वजह एक समान नहीं होती है. पीठ और कमर के जिस हिस्से में दर्द हो रहा होता है, वहां दर्द के संभावित कारणों की जांच करने के बाद ही आपके डॉक्टर इस बारे में सही तरीके से बता पाते हैं कि आखिर इस दर्द का कारण क्या है. अगर आपको अपने दर्द का कारण पता है, तब आपको बैक पेन के बारे में दो बातें जरूर पता होनी चाहिए.

बैक पेन मुख्य रूप से दो तरह का होता है, पहला स्पेसिफिक और दूसरा नॉन-स्पेसिफिक. यानी पहले दर्द में दर्द की वजह कोई खास स्थिति होती है. जैसे, कोई गंभीर चोट लगना, स्पाइन में डैमेज होना, मसल्स को अधिक क्षति पहुंचना. जबकि दूसरे तरह के दर्द में दर्द की सही और साफ वजह मालूम नहीं होती है. इसके बारे में डॉक्टर चेकअप और जरूरी होने पर कुछ जांच कराने के बाद ही बता पाते हैं. क्योंकि यह दर्द हर्निया के कारण भी हो सकता है, किसी ट्यूमर की वजह से भी और अंदरूनी सूजन के बढ़ जाने की वजह से भी. या फिर ओस्टियोऑर्थराइटिस भी इसकी वजह हो सकता है.

इस वजह से न करें बैक पेन को अनदेखा

ज्यादातर लोगों में दूसरी तरह का बैक पेन होता है. यानी इसके नॉन स्पेसिफिक, जिसके कारण नहीं पता होते. इसलिए कहा जा रहा है कि बैक पेन को आप जितना अनदेखा करेंगे आपकी समस्या उतनी गंभीर होती चली जाएगी. यहां दूसरे प्रकार के दर्द के जितने भी संभावित कारण बताए गए हैं, वे समय के साथ और अधिक गंभीर होते जाते हैं. इसलिए बैक पेन की वजह अगर आपको पता ना हो तो डॉक्टर के पास जाने में देर ना करें. ताकि समस्या का समय पर पता लगाकर जल्द इलाज शुरू किया जा सके.

नॉन स्पेसिफिक लोअर बैक पेन के संभावित कारण

जब कमर के निचले हिस्से में दर्द रहने लगता है लेकिन दर्द की कोई साफ-साफ वजह समझ ना आए तो सबसे पहले आप इन कारणों पर गौर करें. कहीं आपके दर्द की वजह इनमें से कोई समस्या तो नहीं...

  • बैठने का गलत तरीका
  • रोज-रोज लंबी दूरी तक ड्राइव करना
  • कमर से जुड़ी एक्सर्साइज बार-बार करना और लंबे समय तक करना.
  • प्रेग्नेंसी के कारण
  • आपका वजन बहुत अधिक बढ़ जाना.
  • तनाव में रहना
  • किसी थेरपी के कारण

जैसे ही आपको अपने दर्द की वजह पता चल जाती है, ये स्पेसिफिक कैटिगरी में आ जाता है और आपके डॉक्टर समस्या के अनुसार आपको दवाएं देते हैं, एक्सर्साइज बताते हैं और पोश्चर या मूवमेंट से जुड़ी जानकारी देते हैं. इन सभी से आपका दर्द पूरी तरह ठीक हो जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के मौसम में ये हैं नाश्ते के बेहतरीन विकल्प, बॉडी रहेगी लाइट
यह भी पढ़ें: जल्दी नींद लाने का आसान घरेलू तरीका, बेड पर लेटते ही सो जाएंगे आप

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget