एक्सप्लोरर

सावधान, तनाव से कमजोर हो सकती है प्रतिरक्षा प्रणाली

हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली हमें कई बीमारियों से बचाती है. ऐसे इसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है. आप तनाव से दूर रहकर इम्‍यून को सिस्टम मजबूत बना सकते हैं. जानें, कैसे.

नई दिल्ली: हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली हमें कई बीमारियों से बचाती है. यहां तक कि यह प्रणाली कभी-कभी शरीर के खिलाफ हो सकती है और स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करके टिश्यू को नष्ट करके कई रोगों का कारण बन सकती है. इस स्थिति के चलते ऑटोइम्यून विकार (एआईडी) उत्पन्न हो सकता है. तनाव और अनहेल्दी फूड इसके मुख्य कारण हैं.

क्या कहती है रिसर्च- चूहों पर किए गए एक हालिया शोध में पता चला है कि वीजीएलएल-3 नामक एक हाइली मॉलोक्यूलर स्विच, जो त्वचा कोशिकाओं में प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया जीन को नियंत्रित करता है, ऑटोइम्यून बीमारियों का कारण बनता है.

जेसीआई इनसाइट में प्रकाशित शोध के अनुसार, वीजीएलएल3 की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. तीन साल पहले, यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के शोधकर्ताओं की एक टीम ने दिखाया कि महिलाओं में पुरुषों की तुलना में उनकी त्वचा की कोशिकाओं में वीजीएलएल3 अधिक होता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट- हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एचसीएफआई) के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. के.के. अग्रवाल का कहना है कि ऑटोइम्यून विकार अक्सर कई अन्य स्वास्थ्य स्थितियों की नकल करते हैं और इसलिए इनके लिए सटीक निदान खोजना कठिन होता है. वे शरीर के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं. हालांकि, लंबे लक्षणों को देखना जरूरी है, खास कर जब वे लंबे समय तक रहें तो जांच करवानी चाहिए.

उन्होंने बताया कि ऑटोइम्यून विकार में मल्टिप्लेस्क्लेरोसिस, टाइप 1 डायबिटीज, रियूमेटाइड आर्थराइटिस और क्रोनिक थायरॉयडिटिस शामिल हैं. एआईडी के 80 मिलियन से अधिक प्रकार दुनिया भर में लगभग 100 मिलियन लोगों को प्रभावित करते हैं. भारत में, कम से कम 10 प्रतिशत आबादी ऐसी विभिन्न परिस्थितियों से पीड़ित है.

डॉ. के.के. अग्रवाल ऑटोइम्यून विकार (एआईडी) से बचने के लिए कुछ सुझाव दे रहे हैं जैसे-

  • एआईडी की रोकथाम में हमारे खाने के पैटर्न की प्रमुख भूमिका है. अनहेल्दी फूड से बचना आवश्यक है, क्योंकि प्रोसेस्ड फूड ना केवल सूजन पैदा कर सकते हैं, बल्कि इम्यून प्रतिक्रिया को भी बंद कर सकते हैं.
  • एक स्वस्थ और संतुलित आहार पेट के स्वास्थ्य और आगे, एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए चमत्कार कर सकता है. विटामिन ए और डी, सेलेनियम, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रो-बायोटिक्स, ग्लूटामाइन और फ्लैवोनोल जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर आहार से ऑटोइम्यून रोगों की रोकथाम की शुरूआत हो सकती है.
  • एक दिन में कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि में करना आवश्यक है, जो शरीर के प्राकृतिक सूजनरोधी तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है.
  • तनाव सूजन का प्रमुख कारक है. इसलिए योग और ध्यान के रूप में व्यायाम का अभ्यास करना एक अच्छा विचार है.

ये खबर रिसर्च के दावे पर है, एबीपी न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. किसी भी खबर या सलाह पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget