एक्सप्लोरर

डायरेक्ट नल के पानी से कभी न धोएं चेहरा... स्किन ही नहीं, बालों को भी इस तरह से होगा नुकसान

कई लोग चेहरा धोने के लिए डायरेक्ट नल के पानी का इस्तेमाल करते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि नल के कठोर पानी में मौजूद मिनरल्स आपके स्किन पोर्स को बंद करने का कारण बन सकते हैं?

Tap Water Disadvantages For Skin: पर्सनल हाइजीन पर ध्यान देना हर किसी के लिए उतना ही जरूरी है, जितना की जीने के लिए भोजन करना. चेहरा धोने से लेकर नहाने तक हम कई तरह की व्यक्तिगत सफाई पर ध्यान देते हैं. हालांकि एक गलती है, जो अधिकतर लोग अक्सर करते नजर आते हैं और वो गलती नल के पानी से चेहरा धोने की है. आपको यह सुनने में अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन नल के पानी से चेहरा धोने से आपकी स्किन खराब हो सकती है.  

एक स्किन एक्सपर्ट का कहना है कि चेहरा धोने के लिए भी अच्छे और स्वच्छ पानी की जरूरत होती है. कई लोग चेहरा धोने के लिए डायरेक्ट नल के पानी का इस्तेमाल करते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि नल के कठोर पानी में मौजूद मिनरल्स आपके स्किन पोर्स को बंद करने का कारण बन सकते हैं और स्किन को ड्राई बना सकते हैं, जिसकी वजह से पिंपल्स, एक्जिमा और सोरायसिस हो सकता है.  

स्किन के लिए अच्छा नहीं होता अनफिल्टर्ड वॉटर 

नल से आने वाले डायरेक्ट पानी का इस्तेमाल आप बर्तन साफ करने और रोजाना के घरेलू काम में कर सकते हैं. इस पानी में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर और कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. हार्ड वॉटर में मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है. लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि यह पानी फिर भी स्किन के लिए अच्छा नहीं है. क्योंकि ये स्किन से नेचुरल ऑयल को छीन सकता है और उसे ड्राई बना सकता है.

बालों को भी होता है नुकसान

डॉक्टरों का कहना है कि जब यह पानी क्लींजर या फिर साबुन के साथ मिलता है तो ये स्किन पोर्स को बंद कर देता है. सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए तो नल का पानी सबसे ज्यादा खतरनाक है. अनफिल्टर्ड वॉटर स्किन माइक्रोबायोटा के बैलेंस को बाधित करता है, जो एक्जिमा, पिंपल्स और डर्मेटाइटिस को बढ़ा सकता है. अनफिल्टर्ड वॉटर से बालों को भी बुरी तरह से नुकसान पहुंच सकता है. यही वजह है कि चेहरे और बालों को धोने के लिए हमेशा फिल्टर्ड पानी का चुनाव करना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Retinal Disease: क्या फिर लौट आएगी आंखों की रोशनी! इस नई रिसर्च में दिखी उम्मीद की किरण

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget