एक्सप्लोरर

फिटनेस की चाह में खतरा मोल ले रहे युवा, स्टेरॉयड और प्रोटीन पाउडर से बढ़ी कूल्हे की समस्या

Orthopedic Expert: हड्डी रोग एक्सपर्ट ने युवाओं के लिए जरूरी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि प्रोटीन पाउडर के दुरुपयोग से जिम जाने वाले युवाओं के कूल्हों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है.

Protein Powder is Harmfull for Health: आज के समय में देखा जा रहा है कि ज्यादातर लोग अपने आपको फिट रखने के लिए जिम जाना ज्यादा पसंद करते है और जिम के साथ - साथ ही वो बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर का भी सेवन करते है. लेकिन उन्हें पता नहीं है कि प्रोटीन पाउडर उनकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है. हड्डी रोग एक्सपर्ट के एक समूह ने एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता जताते हुए कहा है कि स्टेरॉयड और असत्यापित प्रोटीन पाउडर के दुरुपयोग से जिम जाने वाले 20-29 साल की उम्र के युवाओं के कूल्हों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है.

20-29 साल के लोगों में ज्यादा दिक्कतें

यह चेतावनी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित 'दिल्ली हिप 360' सम्मेलन के दौरान दी गई, जहां हड्डी रोग एक्सपर्ट ने युवाओं में एवस्कुलर नेक्रोसिस (एवीएन) और कूल्हे की प्रारंभिक क्षति के मामलों में चिंताजनक वृद्धि पर प्रकाश डाला, जो कि आमतौर पर वृद्धों में देखी जाती है. सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष डॉ. एल. तोमर ने कहा, ‘‘हम हाल के साल में युवा रोगियों में कूल्हे से संबंधित शिकायतों में उल्लेखनीय वृद्धि देख रहे हैं. हर सप्ताह मेरी ओपीडी में, मैं 30 साल से कम उम्र के दो से तीन रोगियों को देखता हूं, जिनमें से कई की उम्र 20-29 साल के आसपास होती है, जो लगातार कूल्हे के दर्द की शिकायत करते हैं.’’

दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ऑर्थोपेडिक्स और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट इकाई के प्रमुख डॉ. तोमर ने कहा, ‘‘अक्सर जांच में एवस्कुलर नेक्रोसिस (एवीएन) का पता चलता है, जो एक ऐसी स्थिति है, जिसमें कूल्हे की हड्डी में रक्त की आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे हड्डी बेकार हो जाती है. इनमें से 70 फीसदी से ज्यादा मामलों में एनाबॉलिक स्टेरॉयड के उपयोग या असत्यापित प्रोटीन पाउडर के अत्यधिक सेवन का इतिहास होता है.’’ उन्होंने कहा कि हाल के रिसर्च से पता चला है कि युवाओं में कूल्हे की समस्याओं में वृद्धि हुई है और शराब और स्टेरॉयड का उपयोग युवाओं में एवीएन के लिए प्रमुख कारण है.

अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं- डॉ. तोमर 

हाल ही में, महाराष्ट्र एफडीए ने प्रोटीन पाउडर पर राज्यव्यापी जांच शुरू की, क्योंकि कई ब्रांड में प्रदर्शन-बढ़ाने वाले स्टेरॉयड पाए गए थे, जिनमें से कई उचित लेबलिंग या अनुमोदन के बिना ऑनलाइन या जिम में स्वतंत्र रूप से उपलब्ध हैं. डॉ. तोमर ने बताया कि युवा, विशेषकर जल्दी शारीरिक परिवर्तन की चाहत रखने वाले, अनजाने में अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं, विशेष रूप से कूल्हे के जोड़ के फीमरल हेड को, जो रक्त प्रवाह में परिवर्तन के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील होता है.

वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. राजीव जैन ने कहा कि स्टेरॉयड, विशेषकर जब इसका दुरुपयोग किया जाता है या बिना देखरेख के सेवन किया जाता है, तो यह हड्डियों में रक्त की आपूर्ति को सीधे प्रभावित करता है. सम्मेलन में आर्थोपेडिक रिसर्चर के प्रस्तुत एक और अवलोकन से पता चला कि पिछले तीन साल में दिल्ली के तृतीयक अस्पतालों में देखे गए एवीएन के 30 फीसदी से ज्यादा मामले 35 साल से कम उम्र के रोगियों से संबंधित थे और उनमें से अधिकांश का स्टेरॉयड इंजेक्शन, मौखिक स्टेरॉयड दुरुपयोग या पूरक दुरुपयोग का इतिहास था.

सम्मेलन के वैज्ञानिक अध्यक्ष और वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शरद अग्रवाल ने कहा कि भारत में फिटनेस एक तेजी से बढ़ता उद्योग बन गया है, लेकिन उचित नियमन और शिक्षा के अभाव में. चिकित्सकों ने फिटनेस प्रशिक्षकों, प्रभावशाली व्यक्तियों और जिम मालिकों से आग्रह किया है कि वे अपने ग्राहकों को स्टेरॉयड चक्र और असत्यापित प्रोटीन सप्लीमेंट जैसे शॉर्टकट के खतरों के बारे में शिक्षित करें.

यह भी पढ़ें -

आधुनिक तनाव का प्राचीन समाधान, कैसे आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाता है योग?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget