एक्सप्लोरर

सिर्फ एक सिगरेट पीने से खत्म हो जाते हैं जिंदगी के इतने मिनट, चेन स्मोकर्स को डराने वाली स्टडी आ गई सामने

सिगरेट पीने से लंग्स खराब हो जाते हैं, टीबी जैसी बीमारी हो जाती है, लंग्स कैंसर हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं सिगरेट पीने से आपकी जिंदगी के कुछ घंटे, मिनट और दिन भी कम हो जाते हैं.

सिगरेट सेहत के लिए कितना ज्यादा नुकसानदायक है, यह बात किसी से छिपी नहीं है. सिगरेट पीने से लंग्स खराब हो जाते हैं. टीबी जैसी खतरनाक बीमारी हो जाती है और लंग्स कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. क्या आप जानते हैं सिगरेट पीने से आपकी जिंदगी के कुछ खास पल भी कम हो सकते हैं. चलिए इस पर विस्तार से बात करते हैं.

'यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन' के कुछ रिसर्चर ने खुलासा किया है कि चेन स्मोकर्स को जल्द से जल्द सिगरेट छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि यह सिर्फ उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाती है, बल्कि उनकी जिंदगी भी कम कर रही है. उदाहरण के तौर पर मान लीजिए अगर कोई शख्स नए साल यानी जनवरी 2025 से सिगरेट पीना छोड़ देता है तो उसे कितना फायदा होगा? 

जिंदगी के 20 मिनट कम कर देती है एक सिगरेट
चेन स्मोकर्स की बात करें तो वे दिनभर में सिगरेट के दो-तीन डिब्बे तक निपटा देते हैं. ऐसे में हम रोजाना की 20 सिगरेट से अनुमान लगाते हैं. ऐसे में अगर कोई शख्स आज यानी 30 दिसंबर से 5 जनवरी तक रोजाना 20 सिगरेट पीता है तो उसकी जिंदगी के 30 दिन कम होने की आशंका रहती है. अगर यही लत फरवरी 2025 तक बरकरार रहती है तो जिंदगी के 50 से ज्यादा दिन कम हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: दोस्त हो आसपास तो दूर होगा हर गम, यारी आपसे दूर करेगी हर बीमारी, जानें क्या कहती है रिसर्च

सिगरेट नहीं पीने से बचेंगे जिंदगी के 50 दिन

जानकारी के मुताबिक, यूसीएल में अल्कोहल और तंबाकू पर खास रिसर्च की गई है. इसमें साफ बताया गया है कि सिगरेट किसी भी इंसान के लिए बेहद खतरनाक होती है. अगर कोई शख्स सालभर के लिए सिगरेट छोड़ देता है तो उसकी जिंदगी के 50 दिन दिन बचने की उम्मीद बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक 

सिगरेट पीने से इतनी होती हैं मौतें

गौर करने वाली बात यह है कि स्मोकिंग पूरी दुनिया में बीमारी और मौत के अहम कारणों में से एक है. सिगरेट की लत से जूझ रहे लोग बढ़ती उम्र के साथ कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि सिगरेट की वजह से हर साल 10 में से तीन लोगों की मौत हो जाती है. सिर्फ यूके की बात करें तो वहां हर साल स्मोकिंग की वजह से करीब 80 हजार लोग अपनी जान गंवाते हैं. यह इंग्लैंड में कैंसर से होने वाली सभी मौतों का एक चौथाई हिस्सा है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
Science Behind Hiccups: क्या किसी के याद करने से आती है हिचकी, क्या है इसके पीछे का साइंस?
क्या किसी के याद करने से आती है हिचकी, क्या है इसके पीछे का साइंस?
Diabetes Friendly Sweets: शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget