एक्सप्लोरर

एक्जिमा और सोरायसिस जैसी स्किन प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं तो इन Foods से बना लें दूरी, वर्ना बढ़ सकती है समस्या

एक्जिमा या सोरायसिस स्किन से जुड़ी हुई समस्याएं हैं. इनका परमानेंट इलाज मुश्किल होता है. हालांकि, डाइट में सुधार कर और घरेलू नुस्खे आजमाकर इन प्रॉब्लम्स को कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे...

Psoriasis And Eczema Diet : हमारी स्किन काफी सेंसेटिव होती है, इसलिए उसका खास ख्याल रखना चाहिए. स्किन पर अगर खुजली, जलन और रैशेज जैसी समस्याएं हो तो उनसे जल्दी छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन जब यही खुजली एक्जिमा या सोरायसिस बन जाती है, तब सही देखभाल की जरूरत पड़ने लगती है.  एक्जिमा और सोरायसिस काफी कॉमन स्किन प्रॉब्लम है लेकिन इन्हें हल्के में लेने से बचना चाहिए, क्योंकि स्किन रिलेटेड इन प्रॉब्लम्स का परमानेंट इलाज कम ही मिलता है. हालांकि, खानपान दुरुस्त कर और देसी नुस्खों से इन समस्याओं को कम जरूर किया जा सकता है. अगर आप भी एक्जिमा या सोरायसिस (Psoriasis And Eczema) जैसी परेशानियों से जूझ रही हैं तो आपको गलती से भी इन 6 फूड्स को हाथ नहीं लगाना चाहिए. आइए जानते हैं...
 
दूध-दही-पनीर से बनाएं दूरी
स्किन में खुजली और लालिमा की समस्या है या एक्जिमा या सोरायसिस ने परेशान कर रखा है तो आपको डेयरी प्रोडक्ट्स से दूरी बना लेनी चाहिए. ऐसी कंडीशन में भूलकर भी गाय का दूध, दही, घी, पनीर नहीं खाना चाहिए. गाय के दूध और उनसे बने प्रोडक्ट स्किन की समस्या को बढ़ा सकती हैं.
 
मूंगफली
कई लोगों को मूंगफली से एलर्जी होती है. स्किन की समस्याओं से परेशान हैं तो मूंगफली खाने से बचना चाहिए. मूंगफली से स्किन एलर्जी या फूड एलर्जी होना काफी सामान्य है.
 
ओट्स
अगर आप एक्जिमा, सोरायसिस, स्किन में खुजली, जलन और चकत्ते की समस्या से परेशान हैं तो ओट्स खाने से बचें. होल ग्रेन में ओट्स कुछ लोगों में स्किन एलर्जी की वजह होता है. एक्सपर्ट्स भी स्किन की समस्याओं में ओट्स खाने से मना करते हैं.
 
गेहूं
स्किन से जुड़ी परेशानियों में गेहूं खाने से भी बचना चाहिए. एक्जिमा और सोरायसिस जैसी समस्याओं में गेहूं खाना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है.स्किन एक्सपर्ट भी इसे खाने से मना करते हैं.
 
रिफाइंड शुगर
वैसे तो ओवरऑल हेल्थ के लिए चीनी काफी नुकसानदायक माना गया है लेकिन स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम एक्जिमा या सोरायसिस में इसे खाने से मना किया जाता है. ऐसी समस्याओं में चीनी से परहेज की सलाह दी जाती है. रिफाइंड शुगर को तो हाथ भी नहीं लगाना चाहिए.
 
स्किन डिसीज है तो इन फूड्स को भी न खाएं
इसके साथ ही स्किन डिजीज में कभी भी अंडे, शेलफिश, मछली और नट्स को भी नहीं खाना चाहिए. इन चीजों को डाइट से बाहर करके आप स्किन की प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं और उन्हें जल्दी ठीक कर सकते हैं.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget