एक्सप्लोरर

3 एक्सरसाइज से अपने शरीर को बनाएं मजबूत, जानें घर पर सिंपल वर्क आउट करने का तरीका

अगर आप घर पर रहकर ही अपनी बॉडी को टोन्ड और मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको जिम जाने की जरुरत नहीं है. रोजाना सिर्फ इन 3 एक्सरसाइज को करने से आपका वजन भी कम होगा और मसल्स को मजबूती भी मिलेगी.

इन दिनों ज्यादातर लोग घरों मे कैद हैं. कोविड-19 की वजह से लोगों को घर से बाहर निकलने में डर लगता है. वहीं लॉकडाउन के दौरान लोगों ने जमकर नई नई डिश बनाई और खूब खाईं. ऐसे में वजह बढ़ना साधारण सी बात है. अब अगर आप बढ़ते वजन से परेशान होने लगे हैं और खुद को फिट रखना चाहते हैं तो आपके पास घर में एक्सरसाइज करने का अच्छा ऑप्शन है.

आप ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज पर अपना फोकस करें. लेकिन सिर्फ एक्सरसाइज करने से आप पूरी तरह से फिट नहीं हो सकते. आपको अपनी बॉडी शेप को मेंटेन करने के लिए फुल बॉडी वर्कआउट करने की जरूरत होगी. अब आपके मन में सवाल ये उठ रहा होगा कि फुल बॉडी वर्कआउट आप घर पर कैसे कर सकते हैं. तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर मात्र 3 एक्सरसाइज से फुल बॉडी वर्कआउट कर सकते हैं.

1- लेटरल लंग्स सबसे पहले आप घर पर वर्कआउट करने के लिए लेटरल लंग्स एक्सरसाइज कर सकते हैं ये आपकी लोअर बॉडी पर काम करती है, इस एक्सरसाइज को करने से आपकी पीठ, जांघ और पैरों को मजबूती मिलती है. रोजाना लेटरल लंग्स करने से आपके बॉडी को बैलेंसिंग करने में भी मदद मिलती है. इस एक्सरसाइज को करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती. आप इसे घर पर काफी आसानी से कर सकते हैं.तरीका- लेटरल लंग्स एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं. अब दाहिने पैर को तिरछे पीठ और निचले दाहिने घुटने के पीछे ले जाने की कोशिश करें और झुकें. कुछ देर इस स्थिति में रुकने के बाद आप सीधे होकर दूसरे पैर के साथ भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं.2- जंप स्क्वाट  फुल बॉडी वर्कआउट के लिए आप रोजाना जंप स्क्वाट करें. इससे आपकी जांघ, पैर और पूरी बॉडी की मसल्स टाइट होंगी. इसे नियमित रुप से करने से आपको असर दिखने लगेगा. जंप स्क्वाट्स पूरी बॉडी पर असर डालते हैं.तरीका- जंप स्क्वाट करने के लिए आप जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को कंधे की चौड़ाई में थोड़ा चौड़ा करके रखें. अब आप कुर्सी पर बैठने की पोजिशन में आ जाएं, इस पॉजिशन में रुकें और फिर जब उठने लगे तो अपने पैरों पर जोर लगाते हुए उछलने की कोशिश करें. इसे करते वक्त आप अपनी पूरी बॉडी को खोल लें. अपनी बाजुओं को नीचे की ओर झुलाएं.
3- डॉल्फिन फोरआर्म प्लैंक  वैसे तो प्लैंक पूरी बॉडी को टोन्ड करने के लिए बहुत सही एक्सरसाइज है. ये आपकी पूरी बॉडी को फिट रखने और मसल्स को मजबूत बनाने का काम करती है. आप अपनी किसी भी एक्सरसाइज के बाद रोजाना 5 मिनट तक फोरआर्म प्लैंक जरूर करें. इससे आपकी बॉडी पर काफी असर पड़ेगा. हाथों के दर्द और तनाव भी दूर भगाने में कारगर है डॉल्फिन फोरआर्म प्लैंक.तरीका- डॉल्फिन फोरआर्म प्लैंक करने के लिए आप एक मैट के ऊपर पुश-अप्स वाली स्थिति में लेट जाएं. ध्यान रखें कि आप अपनी कोहनियों के सहारे इस स्थिति में रहेंगे. अब आप अपनी कूल्हे को ऊपर की ओर उठाते हुए अपने सिर को बिलकुल अपने पेट के नीचे ले आएं, जब आप उल्टे वी-शेप में आ जाएं तो कुछ सेकेंड रुके रहें और फिर वापस अपनी पहले वाली स्थिति में आ जाएं. शुरुआत में आप इस प्लैंक को धीरे-धीरे करें फिर बाद में तेजी लाने की कोशिश करें.Hariyali Teej 2020: 23 जुलाई को है हरियाली तीज का पावन पर्व, जानें मुहूर्त और पूजा विधि

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget