एक्सप्लोरर

साइलेंट किलर है ये वाला कैंसर, नहीं पता चलते लक्षण और आ जाती है मौत 

Pancreas Cancer : पैंक्रियाज कैंसर के लक्षण अक्सर देरी से दिखाई देते हैं. इसलिए इसका समय पर इलाज मुश्किल हो जाता है. आइए जानते हैं इस कैंसर के बारे में-

Pancreas Cancer : कैंसर एक ऐसा शब्द है, जो सुनते ही मन में डर पैदा कर देता है और सही भी है, क्योंकि यह एक गंभीर और जानलेवा बीमारी हो सकती है. हालांकि, आज के समय में कैंसर का इलाज संभव हो चुका है. लेकिन कई मामलों में कैंसर का पता देरी से चल पाने की वजह से इलाज संभव होना मुश्किल हो जाता है. इसका कारण लास्ट स्टेज में कैंसर का पता चलना होता है. ऐसे कैंसर के मामले में पैंक्रियाज कैंसर के मामले भी शामिल है. दरअसल, पैंक्रियाज कैंसर के लक्षण काफी देरी से सामने आते हैं, जिसकी वजह से इसका इलाज मुश्किल हो जाता है. इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

पैंक्रियाज कैंसर क्यों कहताला है साइलेंट किलर?

इस कैंसर को साइलेंट किलर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि शुरुआती स्टेज में इसके लक्षण बहुत मामूली या न के बराबर नजर आते हैं, जिसकी वजह से इसकी समय रहते पहचान करना काफी मुश्किल हो जाता है. कई मामलों में इस कैंसर के लक्षण जब दिखाई देते हैं, तब कैंसर एडवांस स्टेज में पहुंच चुका होता है. इसलिए इस कैंसर के इलाज की सफलता की संभावना काफी कम हो जाती है.

ये भी पढ़ें- मुंह में उंगली डालने पर बच्चे को रोक देते हैं आप, जानें इससे उनको कितना होता है फायदा?

पैंक्रियाज कैंसर के क्या हैं लक्षण?

पैंक्रियाज कैंसर के लक्षण काफी सामान्य होते हैं, इसलिए लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर हो जाता है. इसलिए कभी भी अपने शरीर में दिखने वाले सामान्य बदलावों को भी नजरअंदाज करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं इसके कुछ सामान्य लक्षण, जिनें आप कर सकते हैं नजरअंदाज-

  1. पेट या पीठ के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द
  2. अचानक से शरीर का वजन घटना
  3. भूख न लगना या कम लगना
  4. आंखों और स्किन का रंग पीला दिखाई देना
  5. मिचली या उल्टी महसूस होना
  6. काफी ज्यादा थकावट महसूस होना
  7. गहरे रंग का पेशाब और हल्के रंग का मल होना
  8. अचानक से डायबिटीज डिटेक्ट होना, इत्यादि.

किन लोगों को होता है पैंक्रियाज कैंसर का जोखिम?

  • पैंक्रियाज कैंसर का रिस्क कुछ लोगों में काफी ज्यादा होता है, जो निम्न हैं-
  • अधिक धूम्रपान और शराब का सेवन करने वाले लोग
  • 60 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग शामिल 
  • फैमिली हिस्ट्री में कैंसर होना
  • मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज के मरीज, इत्यादि.

ये भी पढ़ें - किन लोगों को नहीं पीना चाहिए धनिया का पानी, क्या हो सकती है दिक्कत?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.







Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Heart Attack Vs Cardiac Arrest: क्या आप भी रहते हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट को लेकर कन्फ्यूज, जानें दोनों में क्या अंतर?
क्या आप भी रहते हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट को लेकर कन्फ्यूज, जानें दोनों में क्या अंतर?
Asha Bhosle: सीने में इंफेक्शन से कब हो जाती है इंसान की मौत, आशा भोसले का इसी बीमारी से हुआ निधन?
सीने में इंफेक्शन से कब हो जाती है इंसान की मौत, आशा भोसले का इसी बीमारी से हुआ निधन?
क्या फ्रूट जूस पीने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानिए सच्चाई
क्या फ्रूट जूस पीने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानिए सच्चाई
Effects of quitting gym suddenly: अचानक जिम छोड़ने से शरीर पर क्या पड़ता है असर? जान लीजिए नुकसान
अचानक जिम छोड़ने से शरीर पर क्या पड़ता है असर? जान लीजिए नुकसान

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget