एक्सप्लोरर

इन बीमारियों को कहा जाता है साइलेंट किलर, मौत के नजदीक पहुंचने पर लगता है पता

Silent Killer Disease : साइलेंट किलर उन बीमारियों को कहा जाता है, जो धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देती हैं. आइए जानते हैं-

Silent Killer Disease : कुछ बीमारियां इतनी खामोशी से शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं कि जब तक इनके लक्षण साफ दिखाई देने लगते हैं, तब तक स्थिति गंभीर हो चुकी होती है. इसे ही साइलेंट किलर कहा जाता है. ये बीमारियां शरीर को धीरे-धीरे अंदर से खोखला करती रहती हैं और लास्ट स्टेज या किसी बड़ी घटना (जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक) के बाद ही इनका पता चलता है. आइए जानते हैं साइलेंट किलर डिजीज कौन-कौन से हैं?

हाई ब्लड प्रेशर 

ब्लड प्रेशर के लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते हैं. स्थिति गंभीर होने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेलियर का खतरा रहता है. अक्सर लोग सामान्य थकान या सिरदर्द को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि बीपी बढ़ा हुआ होता है. ऐसे में यह धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देती है. इसलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है. 

ये भी पढ़ें - प्रेशर कुकर से बाहर नहीं आएगी दाल, बस उबालने से पहले कर लें ये एक काम

डायबिटीज 

डायबिटीज को भी साइलेंट किलर कहा जाता है. आज के समय में कई लोग इससे ग्रसित हैं. इस स्थिति से जूझ रहे लोगों को धीरे-धीरे थकान, बार-बार पेशाब, प्यास लगना जैसे लक्षण महसूस होते हैं. लंबे समय तक डायबिटीज के लक्षणों को नजरअंदाज करने पक आंखों की रोशनी कम होना, किडनी डैमेज, नर्व डैमेज, हार्ट डिजीज का खतरा रहता है. कई बार सालों तक लोगों को पता ही नहीं चलता कि उन्हें डायबिटीज है, इसलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है. 

फैटी लिवर डिजीज

फैटी लिवर के शुरुआती चरणों में मरीजों को कोई दर्द नहीं, कभी-कभी हल्की थकान सी महसूस होती है. स्थिति गंभीर होने पर लिवर सिरोसिस, लिवर फेलियर का खतरा रहता है. फैटी लिवर में जब तक लिवर काफी हद तक खराब नहीं हो जाता, तब तक लक्षण महसूस नहीं होते. इसलिए इसे साइलेंट किलर का नाम दिया गया है.

कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना 

कोलेस्ट्रॉल के लक्षण सामने नजर नहीं आते हैं, लेकिन जब स्थिति गंभीर हो जाती है तो धमनियों में ब्लॉकेज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा रहता है. कोलेस्ट्रॉल का पता बिना जांच के लगा पाना मुश्किल होता है. इसलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है. 

ये भी पढ़ें - बार-बार सिरदर्द होना इन बीमारियों की ओर करता है इशारा, तुरंत कराएं जांच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget