एक्सप्लोरर

वैज्ञानिकों ने खोज निकाला नए टाइप का डायबिटीज, सबसे ज्यादा इन लोगों पर करता है अटैक

New Type of Diabetes :  हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा एक अलग तरह के डायबिटीज का खुलासा हुआ है. यह टाइप-1 और टाइप-2 से बिल्कुल अलग है. आइए जानते हैं इस डायबिटीज के बारे में-

New Type of Diabetes : आज के समय में कम उम्र में भी लोगों को डायबिटीज की परेशानी काफी ज्यादा हो रही है. इसलिए हम में से कई लोग इस बीमारी से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे. कई लोगों को मालूम होगा कि डायबिटीज 2 तरह के होते हैं, जिसमें टाइप-1 और टाइप-2 शामिल है. लेकिन शायद आपको अबतक इस बात की जानकारी न हो कि लोगों को इन दोनों डायबिटीज के अलावा टाइप 5 नामक डायबिटीज भी हो सकती है. दरअसल, इस सप्ताह वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ डायबिटीज 2025 में टाइप-5 नामक डायबिटीज के एक नए रूप की घोषणा की है.

एक वैश्विक टास्क फोर्स द्वारा इस रेयर यानी कम जानी जाने वाली स्थिति की जांच करेगी, जो टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज से काफी अलग है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इसी सप्ताह इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के प्रेसिडेंट प्रोफेसर पीटर श्वार्ट्ज ने इस सप्ताह बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ डायबिटीज 2025 में इसकी घोषणा की है. 

टाइप 1 और टाइप 2 से है बिल्कुल अलग

कम वजन वाले लोगों को टाइप 5 डायबिटीज प्रभावित करता है. इसके साथ ही जिनके परिवार में डायबिटीज़ का कोई इतिहास नहीं होता और जिनमें टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज के सामान्य लक्षण नहीं दिखते, उन्हें यह डायबिटीज होने की संभावना अधिक होती है. 

ये भी पढ़ें- नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से दूर होती हैं ये 5 परेशानियां, जानिए तरीका

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर में एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. निहाल थॉमस ने कहा, "टाइप 5 डायबिटीज से पीड़ित लोग आमतौर पर कम वजन वाले होते हैं, उनके परिवार में डायबिटीज का कोई इतिहास नहीं होता और उनमें ऐसे लक्षण दिखते हैं जो टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज से बिल्कुल मेल नहीं खाते."

टाइप-5 डायबिटीज नहीं होता है इंसुलिन प्रतिरोधी

2022 में CMC के डॉ. थॉमस और डॉ. रिद्धि दासगुप्ता ने अल्बर्ट आइंस्टीन कॉलेज ऑफ मेडिसिन, न्यूयॉर्क के प्रोफेसर मेरेडिथ हॉकिन्स के साथ मिलकर इस स्थिति का अध्ययन किया और प्रमुख शारीरिक अंतरों की पहचान की. इसके परिणाम डायबिटीज केयर जर्नल में प्रकाशित किए गए थे.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

“टाइप 5 वाले लोग इंसुलिन की कमी वाले होते हैं, लेकिन इंसुलिन प्रतिरोधी नहीं होते. यह टाइप 2 डायबिटीज से एक महत्वपूर्ण अंतर है, जहां शरीर इंसुलिन की क्रिया का प्रतिरोध करता है, भले ही वह इंसुलिन के लिए पर्याप्त न हो.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget