एक्सप्लोरर

Sawan Somwar Fast: व्रत में इन चीजों का सेवन भूलकर भी न करें, गैस और सिर दर्द से हो जाएंगे परेशान

Sawan Fast 2022 Food: व्रत वाले दिन गैस और एसिडिटी होना आम समस्या है. हालांकि खान-पान से जुड़ी कुछ बातों का ख्याल रखने से इसे कम किया जा सकता है. व्रत में इन चीजों का सेवन करने से बचें. 

Sawan Vrat Food: सावन का महीना यानि भगवान शिव का महीना. सावन में पूरी महीने भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है. सावन के सोमवार को लोग व्रत रखते हैं. इस महीने में शिव भक्तों के अंदर अलग उमंग और उल्लास रहता है. विधि-विधान के साथ शिव शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है. कुछ लोग बिना कुछ खाए दिन भर उपवास करते हैं. वहीं कुछ लोग फलों का सेवन करके ही व्रत करते हैं. हालांकि व्रत में खाली पेट रहने या फिर ज्यादा ऑयली खाने से गैस और एसिडिटी की समस्या होने लगती है. अगर आपको व्रत वाले दिन सिर दर्द या फिर पेट फूलने की शिकायत रहती है, तो इन चीजों का सेवन करने से परहेज करें. 

व्रत में गैस और एसिडिटी बनाती हैं ये चीजें

1- चाय- व्रत में लोग लंबे समय तक खाली पेट रहते हैं और सिर्फ चाय पीते रहते हैं. कुछ लोग दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं चाय पीने से गैस बनती है. इससे आपको व्रत रखने में परेशानी हो सकती है. दिन में बिना कुछ खाएं सिर्फ चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक है. इससे गैस, सिर दर्द और उल्टी की समस्या हो सकती है. 

2- फ्राइड खाना- कुछ लोग व्रत वाले दिन आम दिनों से ज्यादा तला भुना खाते हैं. इससे गैसे, सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है. आपको व्रत में ज्यादा ऑयली खाने से बचना चाहिए. उपवास के दिन पाचनतंत्र कमजोर हो जाता है और हम पानी भी कम पीते हैं. इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है. खाली पेट ऐसा खाना खाने से उल्टी हो सकती है. 

3- खाली पेट रहना- व्रत का ये मतलब ये नहीं है कि आप दिन भर खाली पेट रहें. बिना खाए दिनभर भूखे रहने से पेट में गैस होने लगती है. इससे आपको सिर दर्द और उल्टी भी हो सकती है. व्रत में आपको हेल्दी और थोड़ा-थोड़ा कुछ खाते रहना चाहिए. 

4- खट्टे फल- व्रत में खाली पेट ज्यादा खट्टे फलों का सेवन करने से बचें. अगर आपको एसिडिटी और गैस की समस्या रहती है तो सुबह खाली पेट संतरा, नींबू या फिर दूसरे खट्टे फल खाने से बचें. इससे गैस की समस्या हो सकती है, जो सिर दर्द का कारण बन सकती है.  

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Sawan Special Recipe: सावन के व्रत के लिए बेस्ट है आलू टमाटर की ये सब्जी, जानें स्वादिष्ट सब्जी की रेसिपी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget