एक्सप्लोरर

सर्दी में हीटर से कमरा गर्म कर रहे हैं आप? जान लीजिए ये कितना खतरनाक

बंद कमरे में रातभर हीटर चलाकर सो रहे हैं तो कमरे में कार्बन मोनो-ऑक्साइड गैस बढ़ और ऑक्सीजन का लेवल कम हो सकता है. कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड ज्यादा होने से मौत तक हो सकती है.

Room Heater Side Effects : देश के ज्यादातर हिस्सों में अब शीतलहर चलने लगी है. हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए आग जलाए जा रहे हैं. कई लोग हीटर या ब्लोअर से कमरा गर्म कर रहे हैं. कई घरों में तो पूरा दिन हीटर चलता रहता है. इससे कमरा गर्म रहता है और सर्दी से भी राहत मिलती है लेकिन ये खतरनाक भी हो सकता है. सेहत को इससे गंभीर नुकसान हो सकता है. कई बार तो लापरवाही बरतने पर जान भी जा सकती है. ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां रूम हीटर चलाना जानलेवा साबित हो चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं गलन से बचने के लिए चलाया जाने वाला रूम हीटर कितना खतरनाक हो सकता है...

यह भी पढ़ें: सावधान ! बिल्लियां तेजी से फैला सकती हैं Bird Flu, रिसर्च में हैरान करने वाला खुलासा

सर्दी में रूम हीटर चलाना कितना खतरनाक

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दी से बचने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल अगर सावधानी से किया जाए तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन बंद कमरे में रातभर हीटर (Room Heater) चलाकर सो रहे हैं तो कमरे में कार्बन मोनो-ऑक्साइड गैस बढ़ और ऑक्सीजन का लेवल कम हो सकता है. कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड ज्यादा होने से मौत तक हो सकती है. इससे ब्लड की सप्लाई रूक सकती है, ब्रेन हैमरेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गैस हीटर का इस्तेमाल इस्फिक्सिया यानी स्लीप डेथ का जोखिम बढ़ा सकता है.

रूम हीटर क्यों खतरनाक

1. बंद कमरे में लगातार हीटर चलाने से ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है.

2.  सांस लेने में परेशानी, दम घुटने की समस्या और बेहोशी

3. लोहे या प्लास्टिक का हीटर लगातार चलाने से आग लगने या शॉर्ट सर्किट का खतरा

4. हीटर से रजाई, कंबल, कागज, कपड़ा छूने से आग लग सकती है.

5. हीटर में पानी या कोई लिक्विड गिरने से करंट लगने का खतरा

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

हीटर को चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. हीटर का सही टेम्प्रेचर सेट करके ही चलाएं और कुछ देर में बंद कर दें.

2. हीटर यूज करने से पहले उसकी सर्विसिंग करवाना न भूलें.

3. जब भी हीटर चलाएं दरवाजे-खिड़कियां खोल दें. इससे कमरे में साफ हवा और ऑक्सीजन लेवल सही बना रहता है.

4. अगर बच्चों या बुजुर्गों के कमरे में हीटर चला रहे हैं तो टेंप्प्रेचर बैलेंस रखें.

रूम हीटर चलाने के 5 गंभीर नुकसान

1. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रूम हीटर कमरे की हवा को ड्राई करने का काम करता है, जिससे स्किन ड्राईनेस हो सकती है. पहले से ड्राई स्किन वालों को रूम हीटर से पूरी तरह बचना चाहिए.

2. ज्यादा रूम हीटर चलाने से आंखें भी प्रभावित होती हैं. इससे आंखों में ड्राईनेस की समस्या हो सकती है और इरिटेशन फील हो सकता है. ऐसा होने पर हीटर तुरंत बंद कर दें.

3. कुछ लोगों को रूम हीटर से एलर्जी भी होती है. इससे निकली गर्म हवा से नाक भी ड्राई हो सकती है.

4. अस्थमा या सांस के  मरीजों को रूम हीटर में ज्यादा देर तक नहीं रहना चाहिए. वरना कमरे में ऑक्सीजन का स्तर कम हो सकता है, इससे सांस में समस्या हो सकती है.

5. रूम हीटर से निकलने वाली कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस सेहत के लिए खतरनाक होती है. यही कारण है कि लंबे समय तक रूम हीटर के इस्तेमाल से बचना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Excessive Screen Time: मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Cholesterol: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget