एक्सप्लोरर

प्रोस्टेट कैंसर के रिस्क को कैसे करें कम? इन 6 हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल

कुछ फूड आइटम्स प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. इस घातक कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में ये 6 फूड आइटम्स जरूर शामिल करें.

Prostate Cancer: प्रोस्टेट कैंसर एक ऐसी खतरनाक बीमारी है, जो पुरुषों को प्रभावित करती है. आजकल पुरुषों में इस जानलेवा कैंसर का खतरा बढ़ता जा रहा है. पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम उम्र के साथ-साथ बढ़ता चला जाता है. कई लोग आनुवांशिक कारणों से इसकी चपेट में आ जाते हैं, जबकि कुछ पुरुषों में यह हाई फैट डाइट की वजह हो सकता है.

इस बात के कई प्रमाण मिले हैं कि कुछ फूड आइटम्स प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. प्लांट बेस्ड फूड, कम फैट वाला खाना और लीन प्रोटीन से भरपूर भोजन की मदद से प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है. इस घातक कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में इन फूड आइटम्स को शामिल कर सकते हैं. 

फैटी फिश: फैटी फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए एक सुपरफूड है. ये प्रोस्टेट हेल्थ में सुधार करने के लिए जाना जाता है. फैटी फिश लीन प्रोटीन का भी एक अच्छा सोर्स है. अपनी डाइट में सामन फिश, ट्यूना फिश, ट्राउट फिश और हेरिंग फिश शामिल करने पर भी विचार करें.

क्रूसिफेरस सब्जियां: क्रूसिफेरस सब्जियों में गोभी, फूलगोभी, ब्रोकोली और केल जैसी सब्जियां शामिल हैं. इन सब्जियों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आइसोथियोसाइनेट्स नाम के यौगिकों में टूट जाते हैं. इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर के सेल डैमेज और कैंसर को रोकने में मददगार हैं.

फलियां और सोयाबीन: सोयाबीन और फलियां में फाइटोएस्ट्रोजेन नाम के एक्टिव प्लांट कंपाउंड्स होते हैं, जो प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं. फलियां जैसे- दाल, छोले और बीन्स फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का एक अच्छा सोर्स हैं.

टमाटर: प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में टमाटर भी आपकी सहायता कर सकता है. इस सब्जी के इस कैंसर पर कई सकारात्मक प्रभाव देखे गए हैं. टमाटर में लाइकोपीन नाम का एक पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो टमाटर के लाल रंग के लिए जिम्मेदार होता है. लाइकोपीन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए गए हैं. इसे प्रोस्टेट कैंसर सहित कई तरह के कैंसर के खतरे को कम करने के लिए अच्छा माना गया है.

नाइट्रेट-रिच फूड: चुकंदर और हरी पत्तेदार सब्जियां नाइट्रेट से भरपूर होती हैं. इसके सेवन से प्रोस्टेट कैंसर के खतरे से लड़ने में काफी हद तक मदद मिल सकती है. 

कद्दू के बीज: कद्दू के बीज में जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है. प्रोस्टेट हेल्थ में सुधार करने और पुरुष प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए जिंक की भरपूर मात्रा की जरूरत होती है. यही वजह है कि आपको अपनी डाइट में कद्दू के बीजों को खासतौर से शामिल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्या कैंसर का सूंघकर भी पता लगाया सकता है? अगर दिख रहे हैं ये 10 लक्षण, तो खतरे में हैं आप

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गट हेल्थ ठीक करनी है? नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें
गट हेल्थ ठीक करनी है? नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें
Iodine Deficiency: आयोडीन की कमी से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें
आयोडीन की कमी से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें
घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक
घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक
बाजार में मिली नकली रेबीज वैक्सीन की खेप! लोगों में मचा हड़कंप- ऐसे हुआ खुलासा
बाजार में मिली नकली रेबीज वैक्सीन की खेप! लोगों में मचा हड़कंप- ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027
PM Modi Gujarat Visit | Sandeep Chaudhary: PM के कार्यक्रम में Gen-Z की भीड़ बदलेगा सत्ता का समीकरण?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget