एक्सप्लोरर

क्या कैंसर का सूंघकर भी पता लगाया सकता है? अगर दिख रहे हैं ये 10 लक्षण, तो खतरे में हैं आप

Cancer: बीमारी के शुरुआती चरणों के दौरान कोई लक्षण दिखाई नहीं होते हैं. लोग अक्सर लक्षणों पर गौर तब ही करते हैं, जब स्थिति बिगड़ने लगती है.

Cervical Cancer Symptoms: कैंसर इतनी खतरनाक बीमारी है कि अगर इसके लक्षणों को सही समय पर नहीं पहचाना गया तो आपके जीवन के लिए ये एक बड़ा खतरा पैदा कर सकता है. यहां तक कि इसकी वजह से आपकी जान भी जा सकती है. कैंसर की बीमारी को जल्दी पकड़ने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने शरीर को अंदर से जानें और उन लक्षणों को पहचाने, जो आगे चलकर  कैंसर की गंभीर स्थिति को पैदा कर सकते हैं, जैसे कोई गांठ आदि. हालांकि सिर्फ यही एक संकेत नहीं है, जिसको लेकर आपको सतर्क रहना चाहिए.

यह भी मालूम चला है कि योनि स्राव से आने वाली गंध भी एक चेतावनी हो सकती है. कई महिलाएं योनि स्राव का अनुभव करती हैं. नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, अगर आपको इसकी गंध में कोई बदलाव दिखाई देता है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि ये कैंसर का एक लक्षण हो सकता है. हाल के कुछ अनुमानों के मुताबिक, भारत में हर साल 80,000 महिलाओं को सर्वाइकल का कैंसर होता है और लगभग 35,000 महिलाओं की इसकी वजह से मौत हो जाती है.

वेजाइनल डिस्चार्ज में बदलाव भी कैंसर का लक्षण?

बीमारी के शुरुआती चरणों के दौरान कोई लक्षण दिखाई नहीं होते हैं. लोग अक्सर लक्षणों पर गौर तब ही करते हैं, जब स्थिति बिगड़ने लगती है. हालांकि ऐसे कई लक्षण होते हैं, जो छोटे जरूर होते हैं, लेकिन आपको बीमारी की शुरुआत का अंदेशा करवा सकते हैं. एनएचएस का कहना है कि कैंसर के कुछ संकेतों में से एक संकेत 'योनि स्राव' (वेजाइनल डिस्चार्ज) में बदलाव होना है. इस बदलाव में रंग, बनावट और सबसे जरूरी गंध शामिल है. 

कैंसर रिसर्च यूके के एक्सपर्ट कहते हैं कि कुछ महिलाओं के वेजाइनल डिस्चार्ज से एक अजीब सी स्मैल आती है और कूल्हे की हड्डियों के बीच में दर्द होता है. ऐसा नहीं है कि वेजाइनल डिस्चार्ज में बदलाव होना कैंसर की बीमारी का ही संकेत हो, लेकिन अगर आपको कुछ असामान्य महसूस हो रहा हो तो बेहतर रहेगा कि आप डॉक्टर से जांच करा लें. 

कैंसर के इन 10 लक्षणों को पहचानना भी जरूरी 

1. संभोग के दौरान दर्द और बेचैनी

2. संभोग के बाद, पीरियड्स के बीच या मेनोपॉज के बाद वेजिना से ब्लड आना

3. पीठ के निचले हिस्से या पेल्विस में दर्द होना

4. किडनी की वजह से पीठ में गंभीर दर्द होना

5. कब्ज रहना

6. जरूरत से ज्यादा पेशाब आना या मल त्याग करना

7. अपने मूत्राशय या आंतों पर से नियंत्रण खोना

8. पेशाब में खून आना

9. एक या दोनों पैरों में सूजन होना

10. योनि से बेवजह ज्यादा खून बहना 


ये भी पढ़ें: Healthy Food For Kids: बच्चों को सुबह खाली पेट खिलाएं ये 5 हेल्दी फूड, बीमारियों से रहेंगे दूर, मिलेंगे कई फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget