एक्सप्लोरर

बारिश में खांसी-जुकाम और सीजनल फ्लू से कैसे करें बचाव? जानिए घरेलू उपाय

बारिश के मौसम में फ्लू, वायरल और सर्दी-खांसी की समस्या आम बात है. ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप कुछ घरेलू नुस्खों से सर्दी-खांसी और वायरल बुखार से बच सकते हैं.

Health Tips: चिलचिलाती गर्मी के बाद बारिश अपने साथ कई बीमारियों को साथ लाती है. बारिश में सीजनल बुखार, खांसी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां ज्यादा होती हैं. बारिश का मौसम आते ही रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे शरीर जल्दी ही बीमारी की चपेट में आ जाता है. बारिश के मौसम में बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं. हालांकि खाने-पीने में थोड़ा एहतियात बरतने पर आप इन बीमारियों से बच सकते हैं. आज हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप फ्लू या सर्दी खांसी से बच सकते हैं. 

सीजनल फ्लू के लिए घरेलू नुस्खे

हल्दी वाला दूध- बदलते मौसम में आपको रोज हल्दी वाला दूध पीना चाहिए. हल्दी का दूध चूंकि गर्म होता है और इसमें एंटीबायोटिक भी होते हैं इसलिए किसी भी तरह के इंफेक्शन के बचाने में हल्दी का दूध कारगर है. हल्दी वाला दूध पीने से आप वायरल और सर्दी खांसी से बचे रहेंगे. कोरोना महामारी से बचने के लिए भी लोग इन दिनों हल्दी वाला दूध पी रहे हैं. हल्दी वाला दूध बनाने के लिए आप एक ग्लास गुनगुने दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाएं और इसे पी लें. अगर आपको स्वाद अच्छा नहीं लग रहा है तो आप हल्दी डालकर दूध को उबाल लें. इससे हल्दी की गंध खत्म हो जाएगी. 

च्वनप्राश खाएं- बारिश का मौसम आप च्वनप्राश जरूर खाएं. आयुर्वेद में च्वनप्राश को काफी गुणकारी माना गया है. ये एक तरह की औषधि है जो आपको कई तरह के इनफेक्शन से बचाता है. आप रोज रात में दूध से एक चम्मच च्वनप्राश खा सकते हैं. हल्दी सर्दी खांसी में च्वनप्राश से आराम मिलेगा.

भाप लें- बारिश आते ही लोगों को सर्दी खांसी सबसे पहले होती है. इस परेशानी से बचने के लिए आप भाप जरूर लें. भाप लेने से बंद नाक खुलती है और सांस नली की सूजन भी कम होती है. आप सादा पानी की भाप लें या पानी में कुछ ड्रोप टी ट्री ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल, लेमनग्रास ऑयल, लौंग का तेल भी डाल सकते हैं. गले में खराश और सीने में होने वाली जकड़न में भी भाप से आराम पड़ेगा. 

खांसी जुकाम होने पर ये घरेलू नुस्खे अपनाएं- खांसी या जुकाम होने पर आप लौंग का सेवन करें. लौंग को पीसकर इसे शहद के साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार खा लें. इससे आपको खांसी में काफी राहत मिलेगी. खांसी जुकाम में आप तुलसी अदरक की चाय भी पी सकते हैं. इससे आपको हुत फायदा मिलेगा. आप चाहें तो इस चाय में चीनी की जगह गुड़ भी डाल सकते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

यह भी पढ़ें:

मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बच्चे जरूर करें ये योगासन, कोरोना से भी होगा बचाव

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget