एक्सप्लोरर

Depression After Child Birth: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, महिलाएं क्यों बनती हैं इसका शिकार

Early Symptoms Of Postpartum Depression: यदि किसी महिला को होने वाले पोस्टपार्टम डिप्रेशन को शुरुआत में ही पहचानकर सही तरीके से ट्रीट किया जाए तो दवाओं और थेरपी की जरूरत नहीं पड़ती है.

Postpartum Depression: घर में बच्चे के जन्म के साथ परिवार में नए सदस्य का आना बहुत सुखद होता है. सभी लोग खुश होते हैं और बच्चे के साथ खेलना पसंद करते हैं. इस सबके बीच अक्सर परिजनों का ध्यान मां की मानसिक सेहत (Mental Health) की तरफ नहीं जाता है. यहां हम शारीरिक सेहत की बात नहीं कर रहे हैं क्योंकि उसका ध्यान इस बात को ध्यान में रखकर किया जाता है कि मां अगर कुछ भी गलत खाएगी या करेगी तो इसका असर बच्चे की सेहत पर पड़ेगा.

डिलिवरी के बाद महिला के शरीर में हुए बदलाव (Post Delivery Physical Changes) उसके मन को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं. इतना अधिक कि उसे आत्महत्या (Suicidal thoughts) के ख्याल आने लग सकते हैं...

क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन?

बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं में जो अवसाद यानी डिप्रेशन संबंधी समस्या होती है, उसे पोस्टपार्टम डिप्रेशन कहते हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान किसी महिला के शरीर में जितने बदलाव होते हैं, उतने ही बदलाव बच्चे के जन्म के बाद भी होते हैं. इस कारण हॉर्मोनल स्तर असंतुलित रहता है और महिलाओं को मानसिक और भावनात्मक समस्याओं का सामना बहुत अधिक करना पड़ता है. पोस्टपार्टम डिप्रेशन के शुरुआती लक्षण ये होते हैं...

  • मूड और व्यवहार में बदलाव होना
  • मूड स्विंग्स की समस्या
  • मन उदास रहना
  • किसी से बात करने का मन ना होना
  • चिड़चिड़ापन बढ़ जाना
  • रोने का मन करना
  • किसी एक कोने में सबसे अलग बैठने की इच्छा

कितने दिन रहता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन का असर?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि पोस्टपार्टम डिप्रेशन की समस्या हर महिला को नहीं होती है. हालांकि करीब 70 प्रतिशत महिलाएं इस समस्या का सामना करती हैं. ऊपर बताए गए लक्षणों का असर एक से दो महीने तक रह सकता है और फिर यह खुद ही ठीक हो जाते हैं. लेकिन यदि ये ठीक ना हुए और इन्हें अनदेखा किया गया तो स्थिति बिगड़ सकती है और फिर ये लक्षण अधिक गंभीर रूप में सामने आते हैं. जैसे...

  • नींद ना आना
  • भूख ना लगना
  • आत्महत्या के विचार मन में आना
  • बच्चे के रोने पर बहुत अधिक क्रोध आना
  • झगड़ालू प्रवृत्ति बढ़ना
  • खुद को चोट पहुंचाना
  • चीजें तोड़ना, फेंकन या पटकना इत्यादि

क्यों होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन?

  • यह एकदम पक्की बात है कि मां बनने के बाद महिला की जिम्मेदारी बहुत अधिक बढ़ जाती है. अगर परिजनों का अपेक्षित साथ ना मिले तो वह हर समय थकान से चूर रहती है.
  • डिलिवरी के तुरंत बाद शरीर कमजोर होता है और सही देखभाल ना मिलने से कमजोरी बढ़ जाती है, जो चिढ़चिढ़ापन बढ़ाती है.
  • शरीर का बेडौल हो जाना और बढ़ा हुआ बजन भी मासिक और भावनात्मक रूप से परेशान करता है.
  • यदि महिला प्रफेशनल है तो काम और करियर की चिंता भी उसे सताती है.

पोस्टपार्टम डिप्रेशन का इलाज क्या है?

  • अगर दवाओं की बात छोड़ दें तो इस बीमारी का इलाज और बचाव एक ही तरह से होता है और वह है परिजनों का प्रेम, साथ और देखभाल.
  • महिला के पति का रोल बहुत अधिक बढ़ जाता है, उसे हर कदम पर अपनी पत्नी को इस बात का अहसास करना चाहिए कि वो पूरी तरह उसके साथ है.
  • खान-पान और दवाओं के अलावा महिला की पसंद और नापसंद का ध्यान रखते हुए में छोटी-मोटी चीजें होती रहने से उसे खुश और स्ट्रेस फ्री रखने में मदद मिलती है.
  • ये सभी तरीके शुरुआती स्तर पर महिला को पोस्टपार्टम डिप्रेशन से बचाते भी हैं और यदि समस्या हो जाए तो इससे बाहर लाने में भी मदद करते हैं. 
  • यदि स्थिति गंभीर हो रही है तो आप काउंसलर की मदद ले सकते हैं. यदि हॉर्मोन्स का स्तर अधिक गड़बड़ लगेगा या काउंसल को जरूरी लगेगा कि आपको दवाएं लेनी चाहिए तो वो आपको सायकाइट्रिस्ट को रेफर कर देंगे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: कोकोनट वर्जिन ऑइल के साथ करें दिन की शुरुआत, पाचनतंत्र रहेगा एकदम हेल्दी

यह भी पढ़ें: जल्दी नींद लाने में मदद करती हैं ये ट्रिक्स, रात को बेड पर जाने से पहले अपनाएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget