एक्सप्लोरर

Get Sleep Fast: जल्दी नींद लाने में मदद करती हैं ये ट्रिक्स, रात को बेड पर जाने से पहले अपनाएं

Tips For Good Night Sleep: रात को चैन की नींद आ जाए तो अगला पूरा दिन शानदार बीतता है. आप चाहें तो अपने हर दिन को शानदार बना सकते हैं. क्वालिटी स्लीप के लिए यहां बताई गई आसान टिप्स को फॉलो करके...

How to get sleep fast: लाइफ में बहुत सारे काम ऐसे होते हैं, जिन्हें ना कर पाने के कारण या समय पर ना कर पाने के कारण हमें खीज होती है और हमारी चिड़चिड़ाहट (Irritation) बढ़ जाती है, जब नींद नहीं आती या नींद पूरी नहीं हो पाती (Lack of sleep) तो यह स्थिति अपने चरम पर होती है. आपकी इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से प्यारी और गहरी नींद सो सकते हैं...

आपको पता है ये देसी ड्रिंक
आपको याद होगा कि जब आप छोटे थे तब मां हर रात को सोने से पहले आपको कभी हल्दी तो कभी केसर वाला दूध दिया करती होंगी. जबकि कुछ लोगों के यहां दूध और गुड़ का सेवन किया जाता होगा. दरअसल, ये सभी विधियां अच्छी नींद के लिए ही अपनाई जाती थीं. आज हम आपको जो ड्रिंक बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं वो मिल्क से नहीं बल्कि ऑल्मड मिल्क से तैयार होती है. यानी सोने से पहले बादाम मिल्क से बनी देसी ड्रिंक का स्वाद आपका मूड भी बेहतर बना देगा...

आपको चाहिए ये चीजें

  • एक कप बादाम का दूध
  • 2 चुटकी दालचीनी पाउडर 
  • एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक चौथाई चम्मच जिनसेंग (Ginseng)
  • दो चुटकी इलायची पाउडर
  • 1 चम्मच नारियल का तेल (फूड ग्रेड)
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर

इस विधि से तैयार करें ड्रिंक

बादाम दूध को धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रख दें और जब दूध तेज गर्म हो जाए तो शहद के अलावा बाकी सभी चीजें इस दूध में डाल दें और दो उबाल लाएं. अब आंच बंद कर दें और दूध को गुनगुना (Luke Warm) होने के लिए छोड़ दें. जब दूध हल्का-हल्का गर्म रह जाए तो इसे गिलास में छान लें और शहद मिला लें. अब इस दूध का सेवन कर लें. दातों की सफाई करें और सोने पहुंच जाएं. कुछ दिन लगातार इसका सेवन करके देखें, आपको नींद भी जल्दी आएगी और नींद की क्वालिटी भी बेहतर होगी.

  • जल्दी नींद लाने की पहली ट्रिक तो यही है कि आप सोने से पहले दूध-गुड़, हल्दी वाला दूध या केसर युक्त दूध का सेवन करें.
  • दूसरी विधि है कि आप यहां बताई गई ड्रिंक को तैयार करें और सोने से पहले इसका सेवन करें.
  • तीसरी ट्रिक यह है कि आप मौसम को ध्यान में रखते हुए सोने से पहले ठंडे या गर्म पानी से स्नान करें. क्योंकि नहाने के बाद नींद बहुत प्यारी आती है.
  • चौथा तरीका यह है कि सोने से पहले आप हेड मसाज या फुट मसाज लें. ये दोनों ही मसाज पूरे शरीर को एक साथ रिलैक्स करती हैं और आपको अच्छी नींद आती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

 

यह भी पढ़ें: पेन किलर्स का ना करें अंधाधुंध सेवन, शरीर को पहुंचाती हैं जानलेवा नुकसान

यह भी पढ़ें: एक जैसे नहीं होते मच्छर बल्कि इनमें भी है वैरायटी, यहां जानें कब कौन-सा मच्छर चूसता है खून

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget