एक्सप्लोरर

Depression And Profession: डिप्रेशन और बर्नआउट के ज्यादा शिकार होते हैं इन प्रोफेशन से जुड़े लोग

High Depression Risk: कुछ खास प्रोफेशन से जुड़े लोगों में डिप्रेशन का खतरा सबसे अधिक होता है. ये कौन-से प्रोफेशन हैं और इस रिस्क के क्या कारण हैं, इस आर्टिकल में इसी बारे में बताया गया है.

Depression And Burnout: नौकरीपेशा जीवन में तनाव और अवसाद होना, अब मानों एक आम बात हो चली है. ज्यादातर प्राइवेट सेक्टर्स (Private Jobs) से जुड़े लोगों को अपने वर्क प्लेस पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. जब तक ये चुनौतियां आगे बढ़ने में सहायक रहती हैं तब तक तो ठीक है लेकिन जब ये चुनौतियां अपने खुद के सर्वाइवल पर हावी होने लगती है, तब व्यक्ति पहले तनाव (Stress) और फिर अवसाद यानी डिप्रेशन की तरफ बढ़ने लगता है.

अमेरिका में हुई एक रिसर्च में यह पता लगाने का प्रयास किया गया है कि डिप्रेशन (Depression) को लेकर सबसे संवेदनशील प्रोफेशन कौन-से हैं. साथ ही इन प्रोफेशन से जुड़े लोगों में अगर डिप्रेशन तेजी से हो रहा है तो इसके कारण क्या हैं. यहां इस आर्टिकल में आपको इसी बारे में संक्षिप्त जानकारी दी जा रही है. सबसे पहले उन प्रोफेशन के नाम जानें, जिनसे जुड़े लोग डिप्रेशन के हाई रिस्क पर होते हैं...

  • बस ड्राइवर
  • प्रिंटिंग कंपनी के कर्मचारी
  • ग्राहक भर्ती
  • कार मकेनिक
  • सेल्स जॉब वाले लोग
  • सफाई कर्मचारी
  • निजी सहायक
  • फैक्टरी कर्मचारी
  • समाज सेवक
  • रियल एस्टेट एजेंट

क्या हैं तनाव के कारण?

रिसर्च में ऐसे जो 10 टॉप प्रोफेशन सामने आए हैं, इनमें डिप्रेशन और तनाव होने का खतरा सबसे अधिक होता है. उन पर गौर करेंगे तो कुछ खास कारण और स्थितियां साफ नजर आएंगी, जिनके आधार पर यह समझना बहुत आसान है कि आखिर इस प्रोफेशन में काम करने वाले लोग बर्नआउट और डिप्रेशन का इतना शिकार क्यों हो जाते हैं. जैसे, बस ड्राइवर को ही ले लीजिए. कई बार इन्हें सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा लगातार करनी होती है. कई-कई दिनों तक घर परिवार से दूर रहना होता है. सेल्स वालों को देख लीजिए टारगेट के चक्कर में इनकी रातों की नींद उड़ी रहती है. सफाई कर्मचारियों को ले लीजिए, इनमें से ज्यादातर लोग ऐसी स्थितियों का सामना करते हैं, जहां इनके किए हुए काम की कोई कद्र नहीं करता और लोग इन्हें हेय दृष्टि से देखते हैं सो अलग. ये सभी स्थितियां मानसिक रूप से परेशान करने वाली होती हैं.

बर्नआउट (Burnout) और डिप्रेशन (Depression) के हाई रिस्क पर बस ड्राइवर क्यों हैं, इसका एक बड़ा कारण होता है अकेलापन (Loneliness). काम की जिम्मेदारी के कारण ये हफ्तों तक घर से दूर रहते हैं और कभी-कभी महीनों तक. इस दौरान इन्हें ज्यादातर समय अपनी बस की सीट पर ही समय बिताना होता है. ताकि ये अपने यात्रियों को उनकी मंजिल तक सही से पहुंचा दें. इसलिए अब जब भी आप बस में सफर करें तो ड्राइवर और कंडक्टर से प्रेम और सम्मान से व्यवहार करें. इनका परिवार भी इनके बिना उतना ही अधूरा होता है, जैसे आपका परिवार आपके अपनों के बिना.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्यों होता है गंजापन और क्या हैं इसके शुरुआती लक्षण

यह भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में क्यों रूखी होने लगती है त्वचा, जानें कारण और बचाव के उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget