एक्सप्लोरर

Baldness: क्यों होता है गंजापन और क्या हैं इसके शुरुआती लक्षण, किन चीजों को खाने से घने होंगे बाल?

Baldness Symptoms: बालों का झड़ना किसी को अच्छा नहीं लगता है फिर चाहे व्यक्ति उम्र के किसी भी पड़ाव पर हो. अगर आप गंजेपन की तरफ बढ़ रहे हैं और उस स्थिति में क्या करें, इस आर्टिकल में बताया गया है.

Cause OF Baldness: बालों का झड़ना उम्र के साथ बहुत गहरे से जुड़ा है. बढ़ती उम्र में बाल गिरना उतना हानिकारक नहीं होता है, जितना कि कम उम्र के बच्चों और युवाओं के बाल गिरना. क्योंकि बाल सीधे तौर पर लुक्स को प्रभावित करते हैं और आज के युग में करियर की दौड़ में लुक्स बहुत मैटर करते हैं. ना सिर्फ करियर के लिहाज से बल्कि भावनात्मक रूप से बाल सभी के लिए जरूरी होते हैं क्योंकि सभी लोग अपने बालों से इमोशनली जुड़े हुए होते है. इस आर्टिकल में आपको गंजेपन के कारण, लक्षण और उपचार के बारे में बताया जा रहा है...

गंजेपन के लक्षण

  • गंजेपन का पहला लक्षण यह होता है कि आपके सिर से बाल बहुत अधिक मात्रा में झड़ने लगते हैं. आमतौर पर जिन लोगों में गंजापन होता है, इसकी मुख्य रूप से दो वजह होती हैं, पहला अनुवांशिक और दूसरा पोषण की कमी या शारीरिक कमजोरी इत्यादि.
     
  • जब कोई व्यक्ति गंजेपन की तरफ बढ़ रहा होता है तो उसके बाल एक खास अंदाज में झड़ते हैं, जैसे सिर के बीच से बालों का झड़ना शुरू होना, पैच बनकर बालों का झड़ना, फ्रंट से बालों का झड़ना या फिर साइड से बालों का झड़ना. यानी इन सभी जगहों के बाल एक साथ नहीं झड़ते हैं बल्कि किसी एक जगह के बाल अधिक मात्रा में गिरने लगते हैं और वहां खाली स्पेस नजर आने लगता है.
  • गंजेपन के दौरान जिन जगहों के बाल झड़ते हैं, वहां आपको खुजली या हल्के दर्द का अनुभव भी हो सकता है. आमतौर पर यह समस्या खोपड़ी के गंजेपन में नजर आती है. लेकिन कुछ केस में दाड़ी और भौंहों में भी यह समस्या नजर आने लगती है.   


बाल झड़ने के कारण 

  • बाल झड़ने के दो मुख्य कारण, अनुवांशिकता और शारीरिक कमजोरी के बारे में आपको बता चुके हैं. इनके अतिरिक्त पोषण की कमी भी एक बड़ा कारण होती है और कोई मानसिक आघात के कारण भी बाल झड़ने की समस्या होने लगती है. जैसे, पारिवारिक जीवन में कोई बुरी घटना होना या प्रफेशनल लाइफ में कोई बड़ी गड़बड़ हो जाना.
  • त्वचा से जुड़ी समस्याएं, जैसे दाद, सूजन, कोई स्किन इंफेक्शन या सोरायसिस के कारण भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. जो धीरे-धीरे गंजेपन की तरफ बढ़ने लगती है.

गंजेपन का इलाज

गंजापन भी एक बीमारी है और इसका इलाज भी इसके कारणों के आधार पर ही निर्भर होता है. लेकिन यह समस्या आपके जीवन में आए ही नहीं इसके लिए आप कुछ खास तरीके अपना सकते हैं...

  • अपने भोजन में आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम और विटमिन्स की कमी ना होने दें.
  • शरीर में कभी भी पानी की कमी ना होने दें यानी खुद को हाइड्रेट रखें और हर दिन की डायट में एक गिलास दूध, एक गिलास छाछ और एक कटोरी दही जरूर शामिल रखें.
  • दैनिक जीवन में काला चना, अंकुरित, भुने हुए चने और ड्राई फ्रूट्स जरूर खाएं. ये चीजें आपके बालों को मजबूत, घना, लंबा और स्वस्थ बनाने में बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सरसों सीड्स हैं बहुत लाभकारी, कई बीमारियों से बचाव की आसान दवा

यह भी पढ़ें: पर्फेक्शन की लत करती है परेशान, ऐसे छीन लेती है आपका सुख-चैन

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
Embed widget