एक्सप्लोरर

Parenting Tips: जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों को सिखाएं ये पाठ, जीवनभर रहेंगे हेल्दी 

Child Care Tips: जन्माष्टमी एक सुनहरा अवसर है अपने बच्चे को हेल्दी इटिंग (Healthy eating) की तरफ मोड़ने का. कान्हा के नाम का सहारा लेकर कैसे बच्चे की लाइफस्टाइल को हेल्दी किया जा सकता है, यहां जानें.

Parenting Tips For New Parents: इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार (Janmashtami 2022) अगस्त की 18 और 19 तारीख को मनाया जा रहा है. आपको यह बात पता होगी कि जन्माष्टमी हमेशा दो दिन क्यों मनाई जाती है? यदि नहीं पता तो जान लीजिए कि पहले दिन जन्माष्टमी मथुरा (Mathura) के अनुसार मनाई जाती है क्योंकि वहां श्रीकान्हा जन्म ले चुके थे. लेकिन गोकुल (Gokul)में श्रीकृष्ण अगले दिन पहुंचे थे इसलिए वहां के लोग एक दिन बाद जन्माष्टमी मनाते हैं. आप चाहें तो दोनों दिन इस त्योहार को सेलिब्रेट (Janamashtami Celebration) कर सकते हैं. अब बात करते हैं कि इस त्योहार के अवसर पर आप अपने बच्चे (child) को ऐसा क्या सिखाएं कि वह जीवनभर स्वस्थ और  प्रसन्न रह सके (Healthy and happy life), इस बारे में यहां बताया जा रहा है...

श्रीकृष्ण के जीवन से बच्चों को क्या सिखाएं?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आप बच्चे को यह तो बताए ही कि आखिर हम इस त्योहार को क्यों मनाते हैं. साथ ही यह भी बताएं कि श्रीकृष्ण भगवान को भोजन में क्या पसंद है. और जो चीजें भगवान खाना पसंद करते हैं, वे चीजें शरीर को कैसे लाभ पहुंचाती है. इस तरह आप अपने बच्चे में गुड फूड हेबिट्स (Good food habits) को डिवेलप कर सकते हैं. क्योंकि भगवान की कहानी के साथ हेल्दी फूड के महत्व को जोड़कर बताएंगे तो बच्चे को कन्विंस करना आसान होगा. बच्चे को कैसे समझाना है, इस बारे में यहां जानें.

श्रीकृष्ण और हेल्दी फूड का कनेक्शन ऐसे समझाएं

  • यदि आपका बच्चा 10 साल से कम उम्र का है तो आप उसे खाने-पीने के हेल्दी चीजों का श्रीकृष्ण से कनेक्शन बताकर हेल्दी चीजें खाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं. बच्चे को कुछ इस प्रकार कन्हैया के जीवन की घटनाएं और उनके हेल्दी फूड खाने की आदत को जोड़कर बच्चे को सुनाएं...
  • कान्हा हर दिन दूध पीते थे क्योंकि दूध कैल्शियम से भरपूर होता है और यह हड्डियों को मजबूत बनाता है. तभी तो कान्हा बचपन में ही इतने ताकतवर थे कि वे राक्षसों को उठाकर फेंक देते थे.
  • कान्हा हर दिन माखन खाते थे. इसलिए वे थकते नहीं थे और उनके अंदर भरपूर ऊर्जा रहती थी. इसीलिए तो वे अपने दोस्तों के साथ दूर यमुना किनारे तक पैदल जाते थे और फिर वहां जाकर खेलते थे और पैदल ही घर आते थे लेकिन थकते नहीं थे. 
  • कन्हैया को हर दिन छाछ पीना पसंद था. इसीलिए तो उनका पेट हमेशा ठीक रहता था. ना तो उनको पेट दर्द होता था और ना ही पॉटी (Motion) जाने में दिक्कत होती थी. गर्मी के मौसम में आप भी हर दिन छाछ पिओगे तो पूरे साल आपकी हेल्थ ठीक रहेगी.
  • श्रीकृष्ण भगवान को धनिया की पंजीरी खाना पसंद है. क्योंकि इसे खाने से पेट में जलन नहीं होती, डायजेशन भी ठीक रहता है और बहुत सारी एनर्जी मिलती है. इसी तरह श्रीकृष्ण भगवान के जीवन से जुड़ी अन्य बातें बच्चे को समझाते हुए उसे मोटिवेट कर सकते हैं.

जल्दी उठने के लिए ऐसे करें प्रेरित

  • स्कूल जाने के लिए सुबह जागने में परेशान करता है बच्चा तो उसे श्रीकृष्ण के जीवन का यह पक्ष बताएं कि कन्हैया तो रोज सुबह सूरज उगने से पहले सोकर जाग जाते थे और अपनी गाय चराने जाते थे. इससे कान्हा इतने हेल्दी बन गए कि उन्होंने कंस को उठाकर पटक दिया. आपको भी अपनी लाइफ में स्ट्रॉन्ग बनना है तो जल्दी बिस्तर से उठना होगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: ज्यादातर युवा नहीं जानते भोजन से जुड़ी ये बात, क्या आपको पता है?

यह भी पढ़ें: हाई वाइब्रेशन के लिए खाएं ऐसा भोजन, दिनभर मिलेगी भरपूर ऊर्जा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
Monsoon Eye Infection: बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक
बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक
Maharashtra Analog Paneer Ban: एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget