एक्सप्लोरर

Kids Health: बच्चों के साथ लापरवाही पड़ सकती है भारी, दातों में हो सकती हैं ये 5 गंभीर समस्याएं

Dental Health: आजकल बच्चों को दातों की समस्या होने लगी हैं. ऐसे में बच्चों को ओरल हाइजीन का ध्यान रखने की जरूरत है.

Dental Problem In Kids: आजकल चॉकलेट, फास्टफूड, चिप्स और कोल्डड्रिक्स से बच्चों के दांत सबसे ज्यादा खराब हो रहे हैं. डॉक्टर्स इसके पीछे बड़ी वजह मानते हैं कि 5 साल तक के बच्चे बिना ब्रश या कुल्ला किए ही रात में सो जाते हैं. जिससे दांत और मसूड़े खराब हो सकते हैं यानी टूथ डिके हो सकता है. कुछ बच्चों को अंगूठा मुंह में डालने की आदत होती है, जिससे बच्चों के दांत टेढ़े मेढ़े हो जाते हैं. ऐसे में अगर समय रहते बच्चों के दातों पर ध्यान नहीं दिया जाए तो ये परेशानी काफी बढ़ सकती है. बच्चों में दातों से जुड़ी ये समस्याएं (Common Dental Problems) हो सकती हैं. 

1- मसूड़ों की बीमारी- जो बच्चे नियमित रुप से ब्रश या कुल्ला नहीं करते उनमें ये समस्या हो सकती है. मसूड़ों में कोई बीमारी तब होती है जब इनमें लाइनिंग में प्लाक बनने लगती है. इस प्लाक के बैक्टीरिया की वजह से मसूड़ों में सूजन आ सकती है या लाल हो सकते हैं. कई बार बच्चों के मसूड़ों की समस्या पता नहीं चलती ऐसे में आपको डॉक्टर से समय-समय पर चेकअप करवाना चाहिए. इससे बचने के लिए ब्रशिंग जैसी हेल्दी आदतें बच्चों के लिए बनाएं. 

2- सेंसिटिव दांत- कई बच्चों के दातों में सेंसिटिविटी की समस्या हो जाती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. कुछ बच्चों के दांत में चोट लगना, डीके होना या जोर से ब्रश करने पर भी ये परेशानी हो जाती है. इससे बच्चों के दांत सेंसिटिव हो जाते हैं. जब वो कुछ ठंडा या गर्म खाते हैं तो उनके दांत में दर्द हो सकता है. इस परेशानी से बचने के लिए बच्चों को नर्म ब्रिसल्स वाले टूथब्रश से ब्रश कराएं. अगर बच्चे के टूथ डीके है तो डॉक्टर से निकलवा दें.

3- अंगूठा चूसना- अगर आपका बच्चा अंगूठा चूसता है तो इससे दातों और कई तरह की बीमारी हो सकती हैं. कई बार इससे जीभ कटने की समस्या भी हो जाती है. इसके अलावा कुछ बच्चे दांतों को पीसते रहते हैं जिससे दांतों और जबड़े पर बुरा असर पड़ सकता है. कई बच्चों के दांत इससे टेढ़े हो सकते हैं. वहीं कुछ बच्चों की सर्जरी करने तक का नौबत आ जाती है. इसलिए बच्चों की ऐसी आदतों पर ध्यान रखें और समय से छोड़ दें. 

4- डैमेज दांत- कुछ बच्चों के दांत किसी तरह की चोट या एक्सीडेंट की वजह से टूट जाते हैं या डैमेज हो जाते हैं. अगर आपके बच्चे के साथ ऐसा हुआ है तो तुरंत डेंटिस्ट के पास लेकर जाएं. इससे बच्चे के परमानेंट आने वाले दांत पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा.

5- बच्चों में टूथ डीके- बच्चों में टूथ डीके की समस्या काफी आम बात है. इससे बच्चों को दांत में काफी दर्द होता है और मसूड़ों में सूजन भी आ जाती है. इससे बचने के लिए आपको बच्चे को ओरल हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी है. बच्चों को हर रोज ब्रश कराएं. परेशानी ज्यादा बढ़ने पर डेंटिस्ट के पास लेकर जाएं और डेंटल चेकअप करवाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Skin Care Tips: केवल इन तीन चीजों से घर में ही बनाएं फेस सीरम, सर्दियों में दिखेगा निखार

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget