एक्सप्लोरर

इन पांच चीजों से सबसे तेजी से शूट होता है डायबिटीज, आज से ही कर लें तौबा

ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना है तो आपको सबसे जरूरी है कि आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें. इसके लिए सबसे पहले आपको अपने खाने में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन को कंट्रोल में रखना पड़ेगा. साथ

यदि आप टाइप 2 डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित हैं. तो सबसे जरूरी है कि आप अपने ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें. इसे कंट्रोल में रखने के लिए खाने में कार्बोहाइड्रेट को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है. लेकिन यह केवल किसी दिए गए खाने में कार्बोहाइड्रेट की कैलरी की बात नहीं हो रही है. यह आपके शरीर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह रैंकिंग है कि यह सीधे ग्लूकोज की तुलना में ब्लड में शुगर लेवल को कितना बढ़ाता है. जिसका जीआई 100 है. मेयो क्लिनिक के अनुसार कम-जीआई वाले खाद्य पदार्थों का स्कोर 55 या उससे कम होता है, जबकि 70 और उससे अधिक वाले खाद्य पदार्थों को उच्च जीआई वाला भोजन माना जाता है.

इस तरह के खाने से खुद को रखें दूर

जबकि जीआई यह बताता है कि भोजन शरीर पर किस तरह से प्रभाव डालता है. यह पूरी कहानी नहीं है यहीं पर ग्लाइसेमिक लोड (जीएल) की भूमिका आती है. जीएल एक समीकरण है जो भोजन के हिस्से के आकार के साथ-साथ जीआई को भी ध्यान में रखता है. भोजन का जीएल उसके जीआई मान को 100 से विभाजित करके कार्बोहाइड्रेट के कुल ग्राम से गुणा करने के बराबर होता है. 

शुगर लेवल मेंटेन रखने के लिए क्या खाएं?

ऐसे फूड्स का सेवन करें जिनमें हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स हों, फाइबर अधिक हो. अगर आप नॉनवेज का सेवन करते हैं तो मछली (Fish)का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें गुड फैट और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. जो शरीर के अंदर कई तरह की रासायनिक क्रियाओं के साथ हेल्दी लाइफ को प्रमोट करते हैं.

ऐसा कोई भोजन ना खाएं, जिसके पाचन के दौरान शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने लगे. क्योंकि पाचन के दौरान शुगर जिसमें साधारण कार्बोहाइड्रेट्स और स्टार्च यानी कॉम्प्लैक्स कार्बोहाइड्रेट्स दोनों ही ब्लड ग्लूकोज के रूप में शरीर में बढ़ जाता है. जो शुगर का स्तर बढ़ाने का काम करता है.

आपके लिए बेस्ट हैं फूड्स 

ताजे फल: इनमें वो फल शामिल नहीं हैं, जिनमें शुगर लेवल हाई होता है. जैसे, केला, चीकू, पके हुए आम और शहतूत इत्यादि. आप कीवी, मौसमी, अनानास, चेरी और बेरीज खा सकते हैं.

सब्जियां: आप हरी सब्जियां और फलियां इत्यादि खाएं.

साबुत अनाज: आप साबुत अनाज का सेवन करें. जैसे अंकुरित (Sprouts)खाएं , बाजरा खाएं, काले चने, भुने हुए चने इत्यादि खाएं.

दूध पिएं: आप दूध पी सकते हैं. लेकिन इसमें अतिरिक्त शुगर ना मिलाएं क्योंकि दूध में प्राकृतिक शुगर होती ही है.

यह भी पढ़ें: सावधान ! बिल्लियां तेजी से फैला सकती हैं Bird Flu, रिसर्च में हैरान करने वाला खुलासा

सूखे मेवे: आप सीमित मात्रा में हर दिन कुछ ड्राई फ्रूट्स जरूर खाएं. मुख्य रूप से बादाम और अखरोट. बादाम को रात में पानी में भिगोने के बाद सुबह छीलकर खाएं.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

इन फूड्स से बचें

स्मूदी, फ्रूट शेक, कोल्ड ड्रिंक, डिब्बाबंद फूड, पैकेट में मिलने वाले फ्राइज और चिप्स इत्यादि का सेवन ना करें. क्योंकि इनमें शुगर और सॉल्ट का स्तर बहुत अधिक होता है और यह आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget