एक्सप्लोरर

हार्ट अटैक से अचानक मौतों का COVID-19 वैक्सीन से लिंक नहीं, AIIMS की रिपोर्ट ने किया साफ

AIIMS में किए गए अध्ययन के अनुसार, आज के समय में सबसे ज्यादा होने वाली मौतों का मुख्य कारण हृदय से संबधित बीमारियां हैं. इन मौतों का कोरोना वैक्सीन से कोई लिंक सामने नहीं आया है.

AIIMS New Study on Heart Attack: AIIMS ने हाल ही में हार्ट अटैक से संबंधित एक रिसर्च की है. इस रिसर्च में देश में अचानक हुई मौतों और कोविड-19 वैक्सीन के बीच किसी भी लिंक को गलत ठहराया गया है. अध्ययन में पाया गया की COVID-19 वैक्सीन का हार्ट अटैक से कोई लेना देना नहीं हैं. बता दें, एक समय तक हार्ट अटैक केवल बड़ी उम्र के लोगों के लिए एक समस्या थी, लेकिन आज के समय में यह कम उम्र के लोगों के लिए भी काफी चिंताजनक बन गया है. AIIMS के किए गए अध्ययन के अनुसार, आज के समय में हार्ट अटैक से मरने वालों के संख्या में सबसे ज्यादा 18 से 45 वर्ष के लोगों की है.

AIIMS से सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

दरअसल, ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें स्वस्थ दिखने वाला व्यक्ति अचानक आए हार्ट अटैक से गिर कर अपनी जान को खो बैठता है. AIIMS ने अध्ययन में पाया कि वर्तमान में 57.2 प्रतिशत से ज्यादा होने वाले मौतों का मुख्य कारण हृदय से संबंधित बीमारियां ही हैं. सबसे ज्यादा हृदय से संबंधित होने वाली मुख्य बीमारियां कोरोनरी आर्टरी डिजीज है. इसमें हृदय को खून पहुंचाने वाली धमनियों के किसी कारण से ब्लॉक हो जाने के कारण हृदय में ऑक्सीजन का संचालन नहीं हो पाता है. 

इन पांच संकेतों से लगा सकते हैं पता

इन लक्षणों में सबसे पहला, हर समय रहने वाली थकान है, यह तब होता है जब हमारा हृदय उचित मात्रा में रक्त शरीर तक नहीं पम्प कर पाता है. इसके कारण आपका शरीर मामूली कामों को कर के भी थका हुआ महसूस करने लगता है. यह लक्षण आज के समय में काफी ज्यादा सामान्य है. इससे लोग कई बार अनदेखा कर देते हैं. इसके अलावा अगर हर समय सोने का मन, शरीर को पूरा आराम मिलने पर भी थकान और हर छोटे से काम को करके भी थकान महसूस हो तो इनको नजरअंदाज न करें. 

बार-बार चक्कर आने को न करें नजरअंदाज

बार-बार चक्कर आना भी एक काफी बड़े लक्षणों में एक है. इसका मतलब दिमाग में उचित मात्रा में रक्त प्रवाह नहीं हो पा रहा है. कुछ केस में ऐसा इसलिए भी हो सकता है, जब आपके शरीर में पानी की कमी हो या आप अचानक से उठते है, ऐसे में यह ज्यादा गंभीर नहीं है. 

इसके साथ ही आपको अगर मामूली से कार्य को करने पर भी सांस लेने में दिक्क्त होती है तो यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है. इसका मुख्य कारण आपके हृदय का आपके शरीर को उचित मात्रा में ब्लड पम्प न कर पाने के कारण होता है. कम उम्र के लोगों में इस कारण फेफड़ों में पानी भर जाता है. इसके कारण उन्हें सांस लेने में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं. 

यह भी पढ़ें: Hidden Salt In Diet: ज्यादा नमक नहीं खाते फिर भी बढ़ रहा ब्लड प्रेशर, कहीं आपकी डाइट में ये चीजें शामिल तो नहीं

गर्दन में दर्द को कभी न करें इग्नोर

अगर आपको बार-बार जबड़े, गर्दन और पीठ के ऊपरी भाग में दर्द रहता है. तो ऐसे में आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए. केवल सीने में दर्द होना ही हार्ट अटैक का संकेत नहीं है. हार्ट अटैक आने से पहले कई लोग खासकर महिलाओं में उल्टी, बिना किसी कारण के बार-बार बहुत ज्यादा पसीना आना और अपच होने जैसी समस्याओं को देखा गया है. कुछ लोगों को यह लक्षण काफी ज्यादा मामूली लग सकते है. साधारणतया इन लक्षणों को ज्यादा चिंता लेना या किसी चीज को खाने के कारण होने वाले संकेतों में गिना जाता है. इन्हें नजरअंदाज करने से आप अपनी या अपने परिवार में किसी करीबी की जान को खो सकते है.

यह भी पढ़ें: Winter Hair Care: इन 4 दिक्कतों के कारण सिर से कभी दूर नहीं होता डैंड्रफ, क्या आप भी करते हैं ये गलतियां?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget