एक्सप्लोरर

Dengue Vs Malaria: आपको मलेरिया है या फिर डेंगू, इन लक्षणों से करें इन बीमारियों की पहचान

मलेरिया और डेंगू दोनों ही गंभीर बीमारियां हैं, इनका इलाज समय पर कराना बेहद जरूरी है.दोनों के कई लक्षण बेहद कॉमन हैं तो लापरवाही से बचना चाहिए. जरा सी भी समस्या लगने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

Malaria vs Dengue Symptoms : WHO के अनुसार, मच्छरों से होने वाली बीमारियों से दुनिया में हर साल 70 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित होते हैं. इनमें से 10 लाख से ज्यादा लोगों की जान चली जाती हैं. मलेरिया और डेंगू दोनों ही मच्छरों से फैलने वाली गंभीर बीमारियां हैं. साल 2022 में सिर्फ मलेरिया (Malaria) के ही करीब 25 करोड़ केस आए थे, जिनमें से 6.20 लाख लोगों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

साल 2023 में दुनियाभर में डेंगू (Dengue) के 30 लाख से ज्यादा केस आए थे. इन दोनों बीमारियों के लक्षण कई बार एक जैसे होते हैं, जिससे इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आपको मलेरिया है या डेंगू, इनकी पहचान किन लक्षणों से की जा सकती है. आइए जानते हैं...

मलेरिया के लक्षण कितने दिनों में दिखते हैं

मलेरिया एनोफिलेज मादा मच्छर के काटने से किसी इंसान को होता है. मलेरिया के लक्षण आमतौर पर 10-14 दिनों में दिखाई देते हैं. जिसे इग्नोर करना खतरनाक हो सकता है. इसके लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

मलेरिया के लक्षण

मलेरिया में बुखार आमतौर पर हर 3-4 दिनों में आता है.

बुखार के साथ ठंड लगना भी एक लक्षण है.

बुखार के बाद पसीना आना.

मलेरिया में सिरदर्द होता है.

मांसपेशियों में दर्द 

थकान और कमजोरी महसूस होती है.

उल्टी-जी मिचलाना

लाल चकत्ते पड़ना

डेंगू के लक्षण कितने दिनों में दिखते हैं

डेंगू फीमेल एडीज मच्छरों के काटने से होता है, जो आमतौर पर दिन या शाम से पहले काटते हैं. डेंगू में प्लेटलेट काउंट कम होने का खतरा रहता है, जिस पर अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो खतरनाक हो सकता है. डेंगू के लक्षण आमतौर पर 3-14 दिनों में दिखाई देते हैं.

डेंगू की पहचान कैसे करें

डेंगू में अचानक बुखार आता है.

सिरदर्द, जोड़ों  और मांसपेशियों में दर्द

उल्टी होना, जी मिचलाना

प्लेटलेट काउंट में कमी

स्किन पर लाल-लाल दानें निकलना

नाक और मसूड़ों से खून निकलना

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget