एक्सप्लोरर

तालाबों से निकाला जाता है ये सुपरफूड, खाने से शरीर को मिलती है इतनी ताकत

मखाना वाटर लिली पौधे का बीज होता है. जिसे फॉक्स नट या लोटस सीड और प्लांट पॉप के नाम से भी जाना जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का 90% मखाना भारत के बिहार राज्य में उपजाया जाता है.

मखाना वाटर लिली पौधे का बीज होता है. जिसे फॉक्स नट या लोटस सीड और प्लांट पॉप के नाम से भी जाना जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का 90% मखाना भारत के बिहार राज्य में उपजाया जाता है. लेकिन अब यह साधारण सा दिखने वाला मखाना एक ग्लोबल सुपरफूड बन गया है. अनोखे स्वाद और टिकटॉक फैनडम के साथ इसे नया रूप मिल रहा है. अब सवाल यह उठता है कि ऐसा क्यों है? क्या मखाना एक सुपरफूड है? 

मखाना शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. जैसे- सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी. इसे किसी भी उम्र के लोग आराम से खा सकते हैं. इसे खाने से पाचन तंत्र हेल्दी रहने के साथ-साथ शरीर की सभी तरह की कमजोरी दूर होती है. मखाने में कैलोरी बहुत ही कम होती है. इसलिए अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आप आराम से मखाना खा सकते हैं. इसे हेल्दी स्नैक के रूप में आराम से रोजाना खाया जा सकता है. बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक मखाने को आराम से खा सकते हैं. इसे में घी में फ्राई करके खाने से बहुत स्वाद लगता है. 100 ग्राम मखाने में 350 कैलोरीज, 10 ग्राम प्रोटीन और 77 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है. 

मखाने के फायदे

ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इन्हीं में से एक है मखाना, मखाना कमल के बीच से बनता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. खासकर मखाना हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: सिरदर्द होने पर आप भी तुरंत खा लेते हैं पेन किलर? जानें ऐसा करना कितना खतरनाक

मखाना कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसमें मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाते हैं. इसके अलावा फास्फोरस और विटामिन K होने की वजह से मखाने हड्डियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करते हैं.

ऐसे करें इस्तेमाल

आप कई तरीके मखाने को खा सकते  हैं. जैसे आप इन्हें रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं. इसके अलावा दूध में पका कर भी आप मखाने का सेवन कर सकते हैं. आप मखाने से भुजिया भी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: शाम के वक्त होता है तेज़ सिरदर्द है? तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी

खीर में मखाने

इसके अलावा मखाने का पाउडर बनाकर आप इसे दही या दूध के साथ मिलकर खा सकते हैं.  मखाने को आप शाम को स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं. इसके अलावा सलाद में मिलकर भी मखाने खाएं जाते हैं. आप चाहे तो खीर में मखाने डालकर इसका सेवन कर सकते हैं. रोजाना 10 से 12 मखाने शरीर के लिए पर्याप्त होते हैं.

अधिक मात्रा में मखाने खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है.गर्भवती महिलाएं मखाना खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. मखाने का सेवन कर लोग आसानी से हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं, लेकिन अगर कुछ लोगों को इससे असर नहीं होता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Skin Cancer: किन लोगों को सबसे ज्यादा होता है स्किन कैंसर, जानें क्या होता है कारण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Seasonal Flu: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
World Lung Cancer Day: भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget