एक्सप्लोरर

इन पांच चीज़ों को मिलाकर घर पर ही बनाएं विटामिन सी फेस सिरम...दमक उठेगी त्वचा

Home Made Vitamin C Serum: विटामिन सी फेस सिरम जहां त्वचा में निखार और चमक बनाए रखता है, वहीं स्किन के लिए विटामिन सी की कमी को भी पूरा करता है.आइए जानते हैं विटामिन सी सिरम घर पर बनाने का तरीका

Home Made Vitamin C Serum: त्वचा की देखभाल के लिए इन दिनों विटामिन सी सिरम का इस्तेमाल खूब जोर शोर से हो रहा है. दरअसल इसके फायदे ही कुछ ऐसे हैं. ये त्वचा में उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा कर सकता है. सूरज से होने वाली क्षती को रोक सकता है. झुर्रियां, काले धब्बे और अनइवन टोन को भी दूर कर सकता है. ये फ्री रेडिकल से लड़ता है. वैसे तो बाजार में विटामिन सी के कई ब्रांड के सिरम मौजूद हैं, लेकिन अगर ये आपकी जेब पर भारी पड़ रही है तो हम आपको घर में ही विटामिन सी फेस सिरम बनाने का तरीका बता रहे हैं.

सामग्री

  • विटामिन सी कैप्सूल दो
  • ग्लिसरीन एक बड़ा चम्मच
  • गुलाबजल दो बड़े चम्मच
  • विटामिन ई कैप्सूल एक
  • एलोवेरा जेल एक बड़ा चम्मच
  • एक कांच की बोतल ड्रॉपर वाली 

कैसे बनाएं घर पर विटामिन सी सरम

  • एक कटोरी ले लीजिए इसमें गुलाब जल और एलोवेरा जेल को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • इसे तब तक मिलाना है जब तक सारी गांठें ना निकल जाए.
  • सभी चीजों को पूरी तरह से मिल जाने के बाद विटामिन सी की गोलियों को पीसकर पाउडर बना लें और इस पाउडर को कटोरे में डालें.
  • अभी विटामिन ई कैप्सूल लें और उसे काट लें. विटामिन ई कैप्सूल से जो जेल निकलेगा उसे मिश्रण में डालें, इसके बाद ग्लिसरीन डालकर मिक्स करें.
  • एक बार सभी सामग्री घुल जाने के बाद सिरम को एक साफ कंटेनर में ट्रांसफर कर लीजिए.
  • इससे 5 से 6 घंटे के लिए रेफ्रिजरेट करें, इसके बाद आपका सिरम इस्तेमाल के लिए तैयार है.

त्वचा पर विटामिन सी सिरम लगाने के फायदे

एंटी एजिंग- विटामिन सी  कॉलेजन को बनाने में काफी योगदान देता है. जब आपके शरीर का कॉलेजन उत्पादन धीमा हो जाता है तो आपकी त्वचा का लोच खोने लगता है. झुर्रियां और चेहरे पर फाइन लाइंस नजर आने लगती है. ऐसे में विटामिन सी सिरम एक प्राकृतिक कॉलेजन बूस्टर है,जो आपके त्वचा की बनावट और गुणवत्ता में सुधार करता है.

पिगमेंटेशन-ये पिगमेंटेशन को कम करने में भी प्रभावी ढंग से काम करता है. विटामिन सी हमारे शरीर में जो मेलेनिन होता है उसे कम करता है, जिससे हमारे शरीर पर जो काले दाग धब्बे होते हैं या अनइवन स्किन होती है वो लाइट हो जाती है.

डार्क सर्किल-ये डार्क सर्कल को भी कम करने में मदद करता है. स्टडी बताती है कि विटामिन सी की कॉलेजन बूस्टिंग क्षमता आपकी आंख के नीचे की त्वचा को मोटा करने में मदद कर सकती है जिससे जमा हुए काले घेरे को देखना कठिन हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Bleeding During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लीडिंग होना नॉर्मल या फिर ये है किसी खतरे का संकेत? एक्सपर्ट से जानिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget