एक्सप्लोरर

कम सैलरी वालों को डराने वाली खबर! दिमागी सेहत बिगाड़ रही कम तनख्वाह

पिछले कुछ सालों में स्ट्रेस, एंग्जायटी, डिप्रेशन और बर्न आउट जैसी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं. इनकी वजह से मेंटल हेल्थ बुरी तरह प्रभावित हो रही है. इसमें कम सैलरी भी शामिल हैं.

Low Salary For Mental Health : अगर आपकी सैलरी कम है तो आपके लिए चौंकाने वाली खबर है. एक नए अध्ययन में पाया गया है कि कम तनख्वाह वाले लोगों की दिमागी सेहत तेजी से बिगड़ रही है. अध्ययन के अनुसार, कम इनकम (Low Income) वाले लोगों में तनाव, चिंता, डिप्रेशन, बर्नआउट जैसी मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं ज्यादा बढ़ रही हैं.इसके अलावा कम सैलरी वाले लोगों को अपनी फैमिली की जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिक काम करना पड़ सकता है, जिससे उनकी मेंटल हेल्थ बुरी तरह प्रभावित हो सकती है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

दफ्तर में बर्नआउट की समस्या

फ्यूचर फोरम की एक रिसर्च के अनुसार, साल 2021 के बाद से वर्कप्लेस यानी दफ्तर में बर्नआउट अब तक के हाई लेवल पर पहुंच गया है. संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन समेत 6 देशों में फुल टाइम डेस्क पर काम करने वाले 10,000 कर्मचारियों पर किए गए सर्वे में से 40% से ज्यादा ने माना कि वे बर्नआउट की समस्या से जूझ रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे जॉब में बढ़ती मेंटल डिस्टेंस, एनर्जी की कमी और निगेटिविटी के रूप में देखा है. मई 2021 में फ्यूचर फोरम ने जब इस पर रिसर्च शुरू किया, तब 38% कर्मचारियों ने बर्नआउट को स्वीकार किया,जो अब 42% पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

वर्कप्लेस पर स्ट्रेस से काम प्रभावित

विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का कहना है कि वर्कर्स के स्ट्रेस की वजह से सालाना काम के काफी घंटे बर्बाद हो रहे हैं, जिससे ग्लोबल इकोनॉमी को हर साल 1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है. एक अन्य रिसर्च के अनुसार फाइनेंस सेक्टर में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है. भारत समेत 10 देशों में हुई रिसर्च में दुनिया में 78% वर्कर्स अपनी जॉब में खुद को आगे बढ़ते और बेहतर होता नहीं देख रहे हैं. 

कम सैलरी किस तरह कर रहा प्रभावी 

कम सैलरी के अलावा सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताना भी मानसिक सेहत के लिए ठीक नहीं है. इसका असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि फैमिली-पर्सनल लाइफ पर भी पड़ रहा है. गैलप की रिपोर्ट बताती है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में बर्नआउट के आंकड़े ज्यादा है. 2019 के बाद यह अंतर दोगुना हो गया है. रिसर्च में पाया गया है कि वर्कप्लेस पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कम सैलरी, प्रमोशन न होना और फैमिली रिस्पॉन्सिबिलिटी से बर्नआउट जैसी समस्याएं ज्यादा बढ़ रही हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget