एक्सप्लोरर

Long Covid-19 Symptoms: कोरोना से रिकवरी के बाद भी दिख रहे हैं ये लक्षण, तो हो सकता है लॉन्ग कोविड का असर

Covid After Effects: कोरोना से रिकवर होने के बाद भी कई मरीज पोस्ट कोविड सिंड्रोम से परेशान हैं. इसमें आपको महीनों तक कुछ लक्षण बने रह सकते हैं. तकलीफ ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह लें.

Long Covid Symptoms: कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को ठीक होने के काफी दिनों बाद तक कई तरह की परेशानियां हो रही हैं. थकान, कमजोरी, सिर दर्द, पीठ दर्द और सांस लेने में तकलीफ. अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखे, तो आपको Long Covid हो सकता है. कोविड की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी मरीज में एक्यूट पोस्ट-कोविड सिंड्रोम हो सकते हैं जिसे Long Covid भी कहते हैं. हालांकि इसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि आपके शरीर पर कोरोना वायरस का कितना अटैक हुआ है. अगर कोरोना से गंभीर रूप से संकमित हुए हैं तो आपको Long Covid होने के चांस ज्यादा हैं. आइये जानते हैं लॉन्ग कोविड (Long Covid) क्या है और क्या हैं इसके लक्षण?  
 
क्या है Long Covid ?
किसी मरीज में कोविड की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी अगर मरीज स्वस्थ नहीं है और उसको हल्की खांसी, सिर और शरीर में दर्द, थकान, सांस लेने में परेशानी या स्वाद और गंध महसूस ना हो तो समझ जाएं कि कोरोना वायरस के आफ्टरइफैक्टस बॉडी में बचे हैं और इसे ही Long Covid कहते है. इस सिचुएशन में किसी मरीज के वायरस की चपेट से निकलने और निगेटिव रिजल्ट के आने बाद भी लक्षण बने रहते हैं. Long Covid के चलते लंबे समय तक बीमार रहने वाले लोग कई तरह की दिक्कतों का अनुभव करते हैं और लंबे समय तक ये लक्षण बने रहने पर फेफड़ों, हृदय, किडनी या ब्रेन पर भी इसका असर पड़ता है. कोरोना ठीक होने के बाद भी अगर आपके शरीर में ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर से सलाह लें.

ये भी पढ़ें: Covid-19: नाक से निकली पानी की एक बूंद भी कोविड संक्रमित करने के लिए काफी, रिसर्च में आया सामने
 
1- खांसी-जुकाम बने रहना- कोरोना ठीक होने के बाद कई बार 1 महीने तक सर्दी और खांसी सी बनी रहती है. खासतौर पर सर्दी तो नहीं लेकिन खांसी महीनों परेशान करती है. अगर कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने के महीने भर बाद भी आपको खांसी है तो आपको Long Covid है यानी वायरस का असर शरीर में बचा हुआ है. ऐसे में खांसी को नजरअंदाज ना करें
 
2- सिरदर्द और थकान- कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान सिरदर्द और शरीर में थकान बना रहता है. लेकिन कई बार कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के कई हफ्ते बाद भी मरीज को सिरदर्द या शरीर में दर्द और थकान महसूस होती है. दरअसल इस दौरान शरीर वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी तैयार कर रहा होता है जिस वजह से थकान महसूस होती है. ये वायरस मसल्स फाइबर को डैमेज कर देता है, जिससे शरीर में दर्द होता है.  
 
3- सांस लेने में तकलीफ- शॉर्टनेस ऑफ ब्रेथ कोरोना का सबसे कॉमन लक्षण है. हालांकि कोविड वायरस का असर खत्म होने पर ये प्रॉब्लम भी खत्म हो जाती है लेकिन Long Covid में ये परेशानी बनी रहती है और मरीज को कई हफ्तों तक सांस लेने में परेशानी आती है. डॉक्टर्स के मुताबकि पहले से श्वसन संबंधी समस्या से पीड़ित मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है या जिनके लंग्स पर इस बीमारी ने अटैक किया उनको भी ये परेशानी हो सकती है. 
 
4- स्वाद और गंध खत्म होना- कोविड के दौरान खाने की चीज में स्वाद ना आना और कोई तरह की स्मैल ना आना एक कॉमन लक्षण है लेकिन कोविड ठीक होने के बाद भी ये लक्षण कई महीनों तक बना रह सकता है. ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं. 
 
5- भूख न लगना या डायरिया- कोरोना के बाद कई मरीजों को पेट से जुड़ी परेशानी हो रही हैं. इसमें डायरिया सबसे कॉमन है. कुछ लोगों को ठीक होने के कई हफ्ते बाद भी डायरिया या डाइजेशन की प्रॉब्लम हो सकती है. इसके अलावा भूख में भी कमी आ रही है. ये Long covid के लक्षण हो सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget