एक्सप्लोरर

आखिर क्यों मरीज का इलाज करने से पहले जीभ देखते हैं डॉक्टर ? क्या है इसका बीमारी से कनेक्शन

क्या आपने कभी नोटिस किया है कि जब भी आप डॉक्टर को दिखाने जाते हैं, तो वो सबसे पहले आपकी जीभ को देखते हैं.क्या आप जानते हैं जीभ को देखने से कई बीमारियों का पता लगाया जा सकता है. आपको बताते हैं कैसे.

Tounge Examine: वैसे तो जीभ हमारे शरीर का सबसे सेंसिटिव हिस्सा होती है, लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि जब भी कोई मरीज अस्पताल या डॉक्टर के पास जाता है तो डॉक्टर सबसे पहले उसकी जीभ को ही देखते हैं, क्या कभी आपने सोचा है कि इसके पीछे का कारण क्या हो सकता है? तो आपको बता दें कि जीभ का कई बीमारियों के साथ लेना देना होता है और डॉक्टर मरीज की जीभ देखकर कई बीमारियों का पता लगा सकते हैं. इसमें कैंसर से लेकर डायबिटीज तक के लक्षण छुपे होते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं आपकी जीभ का बदलता रंग किन बीमारियों का संकेत देता है.
 
जीभ पर हेयर लाइन आना
जी हां, अगर आपकी जीभ पर छोटे-छोटे बाल उगने लगे हैं या फर जैसा महसूस होता है, जो दिखने में सफेद, काले या ब्राउन रंग का होते हैं. ऐसा तब होता है जब प्रोटीन जीभ पर मौजूद गांठ को धारीदार हेयर लाइन में बदल देता है, यह नुकसानदायक हो सकता क्योंकि बैक्टीरिया इनमें फंस सकते हैं.
 
लाल जीभ होना 
वैसे तो हमारी जीभ का रंग गुलाबी होता है, लेकिन जब जीभ बहुत ज्यादा लाल हो जाए तो यह चिंता का विषय होती है. दरअसल, यह कावासाकी बीमारी की ओर इशारा करती है, इसके अलावा विटामिन की कमी से भी जीभ लाल होने लगती है.
 
जीभ में जलन होना 
अगर कुछ भी खाने पीने के कारण आपकी जीभ में सेंसेशन होते हैं और जलन महसूस होती है, तो यह एसिडिटी के कारण हो सकता है. कभी-कभी तंत्रिका संबंधी गड़बड़ियों के कारण भी जीभ में जलन होती है, इसलिए इस तरह की परेशानी को इग्नोर नहीं करना चाहिए.
 
जीभ पर घाव हो जाना 
एक्सपर्ट्स की मानें तो बार-बार जीभ पर घाव होना या छाले होना भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह जीभ के छाले कैंसर का संकेत देते हैं.
 
जीभ पर सफेद रंग के धब्बे होना 
अगर आपकी जीभ बहुत ज्यादा सफेद है और इस पर सफेद धब्बे बन गए हैं, तो यह यीस्ट इन्फेक्शन के कारण हो सकता है. बच्चों और बुजुर्गों में यह ज्यादातर देखने को मिलता है, इतना ही नहीं जो लोग बहुत ज्यादा तंबाकू का सेवन करते हैं उनकी जीभ पर भी सफेद रंग की कोटिंग हो जाती है.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget