एक्सप्लोरर

महिलाओं की सेहत पर बुरा असर डालती हैं गर्भनिरोधक गोलियां, बिना सलाह के लेने पर बढ़ा सकती हैं कई परेशानियां

अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने के लिए दुनिया भर में सबसे ज्यादा महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती आई हैं. लेकिन अगर लंबे समय तक ये गोलियां खाई जाएं तो सेहत को कई तरह के खतरे हो सकते हैं.

Contraceptive Pills Sideeffects: अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने के लिए दुनिया भर में सबसे ज्यादा औरतें गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती आई हैं. लेकिन अगर लंबे समय तक ये गोलियां खाई जाएं तो सेहत को कई तरह के खतरे हो सकते हैं.
 
हाल ही में पुरुषों के लिए जब आईएमसीआर ने गर्भनिरोधक इंजेक्शन को मंजूरी दी है तबसे गर्भनिरोध को लेकर काफी चर्चा हो रही है. देखा जाए तो फिलहाल तक अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए ज्यादातर औरतें गर्भनिरोधक गोलियों (contraceptive pills)का सेवन करती हैं. ये गोलियां हॉर्मोनल तरीके से काम करती है और अंडे के उत्पादन को रोकती हैं. नियमित तौर पर गोली (birth control pills)खाकर प्रेग्नेंसी को रोकने का ये तरीका अभी तक काफी आसान और सुविधानजक माना जाता रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि लगातार और लंबे समय तक गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से महिलाओं की सेहत पर बुरा असर पड़ताउ है. दरअसल कुछ गोलियां कॉम्बिनेशन पिल्स के तौर पर काम करती हैं और इनके सेवन से सेहत को कई तरह के खतरे हो सकते हैं. चलिए जानते हैं कि लंबे समय तक गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं. 
 
गर्भनिरोधक गोलियों के नुकसान 
  • इन गोलियों में एस्ट्रोजन नामक हॉर्मोन की मौजूदगी होती है और इनको लंबे समय तक लेने से शरीर में ब्लड क्लॉटिंग का खतरा बढ़ जाता है.शरीर में खून के थक्के जमने पर कई तरह के जानलेवा रिस्क पैदा हो जाते हैं. 
  • कई अध्ययनों में कहा गया है कि लंबे समय तक गर्भनिरोधक गोलियां लेने से ह्रदय संबंधी जटिलताएं बढ़ जाती हैं. 
  • गर्भ निरोधक गोलियों के लंबे समय तक सेवन से हाई बीपी का खतरा बढ़ जाता है. कुछ महिलाएं इन गोलियों की वजह से ज्यादा वजन का शिकार हो जाती हैं.  
  • कुछ महिलाओं में इन गोलियों के सेवन से मूड स्विंग, अवसाद, डिप्रेशन और एंजाइटी के लक्षण देखने को मिलते हैं. 
  • गर्भनिरोधक गोलियों के ज्यादा सेवन से स्तन कैंसर और गर्भाशय कैंसर के रिस्क बढ़ जाते हैं.
  • गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से मासिक धर्म के साइकिल में अनियमितता आती है. कभी पीरियड जल्दी आते हैं तो कभी ज्यादा ब्लीडिंग होती है. 
 
इन महिलाओ को नहीं खानी चाहिए गर्भनिरोधक गोलियां 
प्रेग्नेंट महिलाओं को ये गोलियां नहीं खानी चाहिए. इसके अलावा वो महिलाएं जिनकी उम्र चालीस पार कर चुकी है, उनको भी ये गोलियां खाने से बचना चाहिए. कुछ अध्ययनों में कहा गया है कि स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन करने वाली महिलाओं को भी इन गोलियों का सेवन करने से बचना चाहिए. जिन महिलाओं का वजन पहले से ज्यादा है और जो हाई बीपी की शिकार हैं, उनको इन गोलियों का सेवन नहीं करना चाहिए.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget