एक्सप्लोरर

कहीं ब्रेस्टफीडिंग को लेकर आप भी तो नहीं करते इन मिथकों पर यकीन, जानिए इनका सच

एक नवजात शिशू के लिए उसकी मां का पहला दूध किसी अमृत के समान जरूरी माना जाता है. लेकिन जानकारी के अभाव में दुनिया में काफी मांए अपने बच्चे को स्तनपान नहीं करवा पाती.

Breastfeeding Myth: बच्चा जब दुनिया में आता है तो उसका पहला आहार मां का दूध (mother milk)ही होता है. मां का पहला गाढ़ा पीला दूध बच्चे के लिए अमृत समान है क्योंकि इसमें बच्चे के शरीर को मजबूत बनाने और बीमारियों से लड़ने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं. मां के दूध को पीकर ही बच्चा मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनता है और शायद इसीलिए डॉक्टर पहले छह माह बच्चे को आहार के रूप में मां का दूध प्रेफर करते हैं. आपको बता दें कि स्तनपान (Breastfeeding)को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल एक से सात अगस्त का हफ्ता विश्व स्तनपान दिवस (World Breastfeeding Week)के रूप में मनाया जाता है. इस साल वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक की थीम बहुत ही अनोखी है. ये थीम है - आइए कामकाज के दौरान भी अपने शिशु को स्तनपान करवाएं. आपको बता दें कि आज भी दुनियाभर में ज्यादातर लोग शिशु को स्तनपान करवाने के फायदों से अंजान है और इसी के चलते मांएं अपने बच्चों को स्तनपान करवाने के लिए जागरुक नहीं हो पातीं.  हैल्थ एक्सपर्ट कहते हैं इस संबंध में जानकारी की कमी और कुछ मिथकों के चलते लोग ब्रेस्टफीडिंग की जरूरत और महत्व को नजरंदाज कर बैठते हैं. चलिए जानते हैं कि ब्रेस्टफीडिंग को लेकर क्या मिथ हैं और उनकी क्या सच्चाई है. 
 
 ये हैं ब्रेस्टफीडिंग को लेकर मिथ 
 
क्या बीमारी में स्तनपान करवाना सही है?  
बहुत से लोग ये सोचते हैं कि अगर मां बीमार है तो उसका दूध पीकर बच्चा बीमार हो सकता है. इसलिए जब मां बीमार  होती है तो बच्चे को ब्रेस्टफीड करवाना बंद कर देती है. ये एक मिथ है. अगर मां बीमार भी है तो उसे बच्चे को ब्रेस्टफीड करवाना चाहिए. ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि मां के बीमार होने पर दूध पीने वाले बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. 
 
ब्रेस्टफीड से पहले निप्पल धोना है मिथ  
ब्रेस्टफीड से पहले निप्पल को धोने की बात करना भी एक मिथ है. ये कतई जरूरी नहीं है. दरअसल बच्चे मां की गंध से परिचित होते हैं. निप्पल को सूंघकर बच्चे मां को पहचानते हैं और इसके आस पास गुड बैक्टीरिया होते हैं जो बच्चे के शरीर में जाने पर उसे फायदा पहुंचाते हैं. इसलिए हाइजीन के नाम पर निप्पल धोना महज मिथ है. 
 
ब्रेस्ट फीड करवाने वाली मां को सादा भोजन करना जरूरी 
कई बार कहा जाता है कि बच्चे को दूध पिलाने वाली मां को बहुत सादा भोजन करना चाहिए. ये भी एक मिथ ही है. ब्रेस्टफीड के दौरान खान पान और डाइट में खास बदलाव की जरूरत नहीं होती है. बच्चे को मां के भोजन से ही पोषण मिलता है और इस दौरान डाइट में गलत बदलाव नही होना चाहिए. हां इतना जरूरी है कि मां अपनी सेहत का भी ख्याल रखे क्योंकि उसका सेहतमंद रहना बच्चे के लिए जरूरी है. 
 
एक्सरसाइज से दूध के स्वाद पर फर्क पड़ता है  
एक्सरसाइज से मां के दूध के स्वाद पर फर्क पड़ने की बात भी बिलकुल गलत है. एक्सरसाइज का ब्रेस्टफीड या दूध के स्वाद से कोई संबंध नहीं होता. दूध पीने वाले बच्चे की मां को भी अपनी सेहत को अच्छा रखने के लिए नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए. वो जितना एक्टिव रहेगी, उतनी ही सेहतमंद रहेगी.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget