एक्सप्लोरर

आंखों के लिए खतरनाक है दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दीवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका है और चिकित्सकों का कहना है कि प्रदूषण न केवल फेफड़ों और हृद्य के लिए जानलेवा है बल्कि यह आंखों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है.

एक हालिया अध्ययन के अनुसार, पिछले साल दिल्ली में 30 हजार से अधिक मामले कार्निया संक्रमण के सामने आए. ये मामले दिनोंदिन गिरती वायु गुणवत्ता और प्रदूषक तत्वों की बढ़ती संख्या का नतीजा थे.

पर्यावरणविदों का कहना है कि दिल्ली आपात स्थिति का सामना कर रही है. इसी के चलते पिछले महीने स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद तक करना पड़ा और बदरपुर उर्जा संयंत्र को भी दस दिनों के लिए बंद किया गया.

सर गंगाराम अस्पताल और दिल्ली आई केयर से जुड़ी नेत्र रोग चिकित्सक डा. इकेडा लाल कहती हैं कि प्रदूषण सेहत के साथ ही आंखों के लिए भी खतरनाक है. डॉ. इकेडा बताती हैं कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद लोग अस्पतालों में आंखों में जलन और खारिश की समस्याओं को लेकर आ रहे हैं. वह बताती हैं कि प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में सूखापन, जलन, गंभीर एलर्जी और अत्याधिक सूखेपन की समस्या हो सकती है.

वह बताती हैं कि प्रदूषण के कारण आंखों के पपोटे सूजना, आंखों से पानी आना, आंखों का लाल होना, आंखों में रेत जैसा चुभना, आंखों से धागे की तरह गंदगी निकलना और आंखों को खोलने में दिक्कत आने जैसी स्थिति हो सकती है.

डॉ. लाल आंखों पर प्रदूषण के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए सुझाव देती हैं कि लोगों को घर से बाहर निकलते समय धूप का चश्मा जरूर लगाना चाहिए. इससे न केवल अल्ट्रा वायलेट किरणों से बल्कि प्रदूषण से भी आंखों की सुरक्षा होगी. इसके साथ ही आंखों में लुब्रिकेंट डालने और रई को ठंडे पानी में डुबोकर उसे आंखों पर रखने से भी जलन से छुटकारा मिल सकता है.

चिकित्सकों का कहना है कि यदि प्रदूषण के कारण होने वाले कंजेक्टिवाइटिस और एलर्जी का समय रहते उपचार नहीं किया जाता है तो इससे कार्निया को नुकसान पहुंच सकता है और यह दृष्टि को प्रभावित कर सकता है.

दिल्ली में प्रदूषण की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2.5 माइक्रोमीटर से अधिक महीन प्रदूषकों का स्तर कुछ इलाकों में 900 अंक के स्तर को पार कर चुका है जो कि सुरक्षित मात्रा से 15 गुना तक अधिक है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget