एक्सप्लोरर

Hemoglobin Problem: हीमोग्लोबिन कम है तो खाएं ये 5 ड्राईफ्रूट्स, कुछ ही दिनों में बढ़ जाएगा

Health Tips: हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने के लिए आपको आयरन से भरपूर डाइट लेनी चाहिए. शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप ये 5 ड्राईफ्रूट्स और नट्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Increase Haemoglobin With Food:  शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आयरन बहुत जरूरी है. आयरन की कमी होने पर आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन सबसे अहम होता है. हीमोग्लोबिन खून की कोशिकाओं में मौजूद आयरन युक्त प्रोटीन होता है. जो शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. इस प्रक्रिया के सही से होने पर ही हमारा शरीर सुचारू रूप से चल पाता है. अगर आप खान-पान का ख्याल रखते हैं तो शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ सकती है. इसलिए आपको हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए नॉनवेज, सी फूड, हरी पत्तेदार सब्जियां और ड्राईफ्रूट्स और नट्स खाने चाहिए. इससे शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है. हीमोग्लोबिन बढ़ाने और आयरन की कमी को दूर करने के लिए आपको इन 5 नट्स को डाइट में शामिल करना चाहिए. 

आयरन से भरपूर ड्राईफ्रूट्स और नट्स

1- अखरोट- अखरोट को सबसे पौष्टिक नट्स में से एक माना जाता है. दिमाग को तेज करने के लिए भी अखरोट खाने की सलाह दी जाती है. हीमोग्लोबिन की कमी होने पर भी आपको रोजाना अखरोट जरूर खाना चाहिए. एक मुट्ठी अखरोट से आपको लगभग 0.82 मिलीग्राम आयरन मिलता है.

2- पिस्ता- पिस्ता लोगों को काफी पसंद होता है. कई लोग तो नमकीन की तरह पिस्ता खाते हैं. मिठाईयों में पिस्ता स्वाद और सुंदरता दोनों बढ़ाता है. आयरन की कमी होने पर भी आपको पिस्ता खाना चाहिए. करीब एक मुट्ठी पिस्ता में 1.11 मिलीग्राम आयरन होता है. इसलिए आपको रोजाना अपनी डाइट में पिस्ता भी शामिल करना चाहिए.

3- काजू- अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आपको काजू जरूर खाना चाहिए. काजू में भरपूर मात्रा में आयरन होता है. एक मुट्ठी काजू में करीब 1.89mg आयरन होता है. इसलिए, जब आपको भूख लगे तो जंक फूड खाने की बजाय, आप एक मुठ्ठी काजू खा लें. इससे आपकी भूख भी शांत हो जाएगी और शरीर को पोषक तत्व भी मिल जाएंगे. 

4- बादाम- बादाम को पोषक तत्वों का खजाना कहते हैं. रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. अगर आप करीब एक मुट्ठी बादाम खाते हैं तो इसमें लगभग 1.05 मिलीग्राम आयरन होता है. कई लोग बादाम का दूध और बादाम मक्खन भी खाते हैं. आपको अपनी डाइट में बादाम जरूर शामिल करने चाहिए.

5- मूंगफली- अगर आप ज्यादा ड्राईफ्रूट्स नहीं खा सकते तो मूंगफली खाने में शामिल कर लें. मूंगफली का आप किसी भी तरह खा सकते हैं. इससे शरीर में आयरन के साथ-साथ कई पोषक तत्वों की कमी भी पूरी हो जाएगी. करीब एक मुट्ठी मूंगफली में 1.3 मिलीग्राम मिनरल होते हैं. इसलिए आपको मूंगफली जरूर खानी चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin B-12 Deficiency: एनीमिया, सांस की तकलीफ और कमजोरी हो सकती है विटामिन बी-12 की कमी, जानिए लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fiber Rich Foods : बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Omega-3 Supplements: क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget