एक्सप्लोरर

Vitamin B-12 Deficiency: एनीमिया, सांस की तकलीफ और कमजोरी हो सकती है विटामिन बी-12 की कमी, जानिए लक्षण

Vitamin B-12 की कमी होने पर शरीर में कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. विटामिन बी-12 की कमी होने पर सांस लेने में तकलीफ, खून की कमी, थकान और कमजोरी महसूस होती है. जानिए इसके लक्षण.

Vitamin B-12 For Health: शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद रखने के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इसके लिए डाइट में रोजाना विटामिन, मिनरल, प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट्स समेत आवश्यक तत्वों को शामिल करना चाहिए. ऐसे कई विटामिन और खनिज हैं जिन्हें हमारा शरीर खुद नहीं बनाता है. हमें अपनी डाइट से उन पोषक तत्वों की कमी को पूरा करना होता है. सेहत के लिए ऐसा ही एक जरूरी पोषक तत्व है विटामिन बी-12. इसकी कमी से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए आपको डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने की जरूरत है. पुरुषों को रोजाना 2.4mcg और महिलाओं को 2.6mcg विटामिन बी-12 की जरूरत होती है. विटामिन बी-12 के बारे में विस्तार से जानते हैं.

शरीर में विटामिन बी-12 की कमी

शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर लाल रक्त कोशिकाओं (Red blood Cells) का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे पूरे शरीर में ऑक्सीजन अच्छी तरह से नहीं पहुंच पाता है. विटामिन बी-12 की कमी होने पर थकान, कमजोरी, नींद आना और चक्कर जैसे महसूस होते हैं. इसके अलावा शरीर में ये लक्षण नजर आते हैं.

Vitamin B-12 Deficiency: एनीमिया, सांस की तकलीफ और कमजोरी हो सकती है विटामिन बी-12 की कमी, जानिए लक्षण

1- सांस लेने में तकलीफ- विटामिन बी 12 की कमी के शारीरिक संकेतों में व्यायाम करते वक्त सांस लेने में तकलीफ होना शामिल है. विटामिन बी 12 हीमोग्लोबिन के उत्पादन में मदद करता है. विटामिन बी-12 की कमी से टिशूज में ऑक्सीजन का प्रवाह कम होने लगता है, जिससे एनीमिया, सांस की तकलीफ और कमजोरी महसूस होती है. 

Vitamin B-12 Deficiency: एनीमिया, सांस की तकलीफ और कमजोरी हो सकती है विटामिन बी-12 की कमी, जानिए लक्षण

2- पेट में गैस और कब्ज- विटामिन बी 12 की कमी से पाचन संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है. आपको कब्ज, गैस या पेट फूलने की समस्या हो रही है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये विटामिन बी -12 की कमी के कारण हो सकता है. विटामिन बी-12 से पुरानी कब्ज, पेट खराब, गैस, दस्त और भूख में कमी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. 

3- पीलिया की समस्या- शरीर में विटामिन बी -12 की कमी का संकेत पीलिया भी है. ऐसी स्थिति में त्वचा और आंखों का रंग पीला या सफेद होने लगता है. शरीर में लाल रक्त कोशिका (Red blood cell) का उत्पादन कम हो जाता है. जिसेस आप एनीमिया (anemia) का शिकार हो सकते हैं. इससे त्वचा रूखी और बेजान पीली पड़ने लगती है. 

Vitamin B-12 Deficiency: एनीमिया, सांस की तकलीफ और कमजोरी हो सकती है विटामिन बी-12 की कमी, जानिए लक्षण

4- जीभ लाल या सूज जाना- शाकाहारी लोगों में विटामिन बी-12 की काफी कमी पायी जाती है. अगर आपको पाचन तंत्र के रोग और अल्कोहल का सेवन करते हैं तो शरीर में विटामिन बी 12 की कमी का खतरा और बढ़ जाता है. ऐसी स्थिति में आपकी जीभ चिकनी और लाल हो जाती है. 

5- अन्य समस्या- शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी-12 न होने से डीएनए संश्लेषण (DNA synthesis) बिगड़ जाता है. ऐसे में ग्लोसाइटिस (Glossitis), एंगुलर चेइलिटिस (Angular Cheilitis), रिकरंट ओरल अल्सर (Recurrent Oral Ulcers) और ओरल कैंडीडायसिस (Oral Candidiasis) जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Omega-3 Fetty Acid से दिल और दिमाग रहता है फिट, शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget