एक्सप्लोरर

डिप्रेशन के शिकार है तो आज से ही शुरू कर दीजिए दौड़ना, जानें क्या कहता है रिसर्च

डिप्रेशन से शिकार लोगों के लिए दौड़ना बहुत लाभदायक होता है. जानें इसके पीछे वैज्ञानिक रिसर्च है क्या कहता है..

Mental Health Benefits of Running : डिप्रेशन भारत में एक बड़ी समस्या बन गया है. हाल के सर्वेक्षणों से पता चला है कि भारत की आबादी का लगभग 14% डिप्रेशन से पीड़ित है. यह दर्शाता है कि हर 7 में से लगभग 1 भारतीय व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार है. डिप्रेशन एक ऐसी बीमारी है जो हमारे मन को प्रभावित करती है. इससे उदासी, निराशा, थकान और चिंता जैसे लक्षण दिखते हैं. कई बार तो लोग आत्महत्या भी कर लेते हैं. भारत में डिप्रेशन इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि लोग इसके बारे में जागरूक नहीं हैं. लोग इसे एक सामान्य नहीं समस्या समझते हैं और न ही समय रहते इलाज कराते हैं.आज दुनियाभर में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जा रहा है. हम सभी को मिलकर डिप्रेशन के प्रति जागरूकता बढ़ानी होगी ताकि लोग सही समय पर इलाज करा सकें और इस बीमारी से बच सकें. 

जानें दौड़ने से कैसे दूर होता है डिप्रेशन 
रिसर्च में पाया गया है कि डिप्रेशन से बचने और उससे उबरने के लिए दौड़ना बहुत ही फायदेमंद है. दौड़ना शरीर और दिमाग के लिए अच्छा होता है. इससे हमारा मूड अच्छा हो जाता है और तनाव भी कम होता है. जब हम दौड़ते हैं तो हमारे शरीर में एंडोर्फिन्स नामक हार्मोन बनता है. यह हमें खुश और पॉजिटिव महसूस कराता है.दूसरी ओर, कोर्टिसोल नामक हार्मोन कम हो जाता है जो तनाव और चिंता को बढ़ाता है. अगर हम रोज दौड़ें तो हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा और हम खुद को बेहतर महसूस करेंगे. हमारी नींद भी अच्छी आएगी और एनर्जी लेवल बढ़ेगा. दौड़ने से ध्यान लगाने की क्षमता भी बेहतर होगी. इसलिए, अगर आपको लगता है कि आप डिप्रेशन का शिकार हैं तो दौड़ना शुरू कर दें. धीरे-धीरे दौड़ने का समय और दूरी बढ़ाएं. कुछ ही समय में आपको अंतर दिखाई देगा और आप डिप्रेशन से उबरने लगेंगे. दौड़ना डिप्रेशन से लड़ने का एक आसान और प्रभावी तरीका है. 

डिप्रेशन हुआ है कैसे समझें 

  • लगातार 2 सप्ताह से अधिक समय तक उदास या निराश महसूस करना.
  • रोज के कामों में रुचि का ना होना.
  • भूख में बदलाव - या तो बहुत ज्यादा भूख लगना या बिल्कुल भूख ना लगना.
  • सोने की समस्याएं - नींद ना आना या फिर ज्यादा नींद आना.
  • थकान महसूस होना और ऊर्जा का अभाव.
  • बिना किसी वजह के रोना. 
  • निर्णय लेने में परेशानी.
  • बिना वजह गुस्सा आना.
  • आत्म-विश्वास में कमी.
  • स्वयं को नुकसान पहुंचाने के विचार आना. 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget