एक्सप्लोरर

बवासीर के चलते उड़ गई है रातों की नींद...किचन में रखें इस मसाले से मिल सकता है आराम!

बवासीर में हल्दी बहुत असरदार मानी जाती है.इसमें मौजूद करक्यूमिन तो फायदा पहुंचाता ही है. इसके अलावा ये एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीकार्सिनोजेनिक और एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होती है.

Home Remedies For Piles: पाइल्स जिसे हम आम बोलचाल की भाषा में बवासीर कहते हैं. यह एक बड़ी ही जटिल समस्या बनती जा रही है. खराब पाचन तंत्र के चलते आज के दौर में हर कोई इससे परेशान है.यह एक ऐसी समस्या है जिसमें मल त्यागने वाले रास्ते में सूजन आ जाती है. मल त्यागने में कठिनाई हो जाती है. कई बार खून भी निकल आता है. ये समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि कई बार लोगों को बेचैनी का सामना करना पड़ता है.उठने बैठने में परेशानी होती है. अगर वक्त रहते इसका इलाज न किया जाए तो कई बार ऑपरेशन करने की भी जरूरत पड़ जाती है.ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो बवासीर के शुरुआती दौर में आपको आराम दे सकता है. आइए जानते हैं क्या है वो नुस्खे...

बवासीर में हल्दी वाला नुस्खा अपनाएं

हल्दी हमारे किचन का एक बहुत ही अहम मसाला है. इससे सेहत को कई फायदे हैं.औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण पुराने जमाने से ही इसका इस्तेमाल कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है. ऐसे में बवासीर में भी हल्दी बहुत असरदार मानी जाती है. इसमें मौजूद करक्यूमिन तत्व तो फायदा पहुंचाता ही है. इसके अलावा ये एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीकार्सिनोजेनिक और एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होती है. ये बवासीर की वजह से होने वाली समस्याओं से राहत दिला सकती है. आइए जानते हैं कैसे करना है इसका इस्तेमाल...

कैसे करें हल्दी का इस्तेमाल

1.बवासीर में आप हल्दी और नारियल तेल को एक साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. हल्दी में सूजन रोधी गुण होते हैं. ये दर्द में भी आराम दे सकती है. हल्दी और नारियल तेल के मिश्रण को कॉटन की मदद से बाहरी बवासीर पर लगाए. इससे आराम मिल सकता है.

2.हल्दी और प्याज का रस लगाने से भी फायदा मिल सकता है. एक प्याज को कद्दूकस कर इसका रस निकाल लीजिए. इसमें सरसों का तेल और हल्दी मिलाइए और अब इस पेस्ट को बवासीर वाली जगह पर लेप की तरह लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दीजिए.

3.एलोवेरा जेल और हल्दी लगाने से भी जलन और दर्द में फायदा मिलता है. एलोवेरा में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जलन को काम करते हैं.

4.सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाने से रक्तस्राव को रोकने में भी मदद मिल सकती है. सूजन भी कम हो सकता है. दर्द में भी आराम मिल सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: पेशाब करने के तुरंत बाद शरीर में दिखाई दें ये लक्षण, तो समझ जाएं कि आपको 'प्रोटेस्ट कैंसर' है

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget