एक्सप्लोरर

आपकी झुर्रियों और लटकती त्वचा को मिटा देता है खीरे और नींबू से बना ये मास्क, जानें लगाने का तरीका

प्रकृति में ऐसी बहुत सी चीजे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपनी बढ़ती हुई उम्र को कम कर सकते हैं और उम्र से अधिक जवान दिख सकते हैं, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे खास घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपको उम्र से ज्यादा जवां दिखने में मदद करते हैं.

आमतौर पर बहुत से लोगों का चेहरा या इनकी स्किन देखते ही उनकी उम्र का पता लगाया जा सकता है. इसकी वजह यह है कि आपकी उम्र के सारे लक्षण आपके चेहरे पर स्पष्ट दिखाई देते हैं. जब आप जवान होते हैं तो आपकी त्वचा में ज्यादा कसावट और चमक होती है. जबकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपकी त्वचा ढीली और ग्लो गायब होने लगता है. ये एक प्राकृतिक घटना होती है, मगर प्रकृति में ही इसे रोकने का तरीका भी मौजूद है.

प्रकृति में ऐसी बहुत सी चीजे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपनी बढ़ती हुई उम्र को कम कर सकते हैं और उम्र से अधिक जवान दिख सकते हैं, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे खास घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपको उम्र से ज्यादा जवां दिखने में मदद करते हैं.

एलोवेरा, खीरा और नींबू के उपयोग से एंटी-एजिंग क्रीम बनाएं आपकी स्किन पर झुर्रियां तब आने लगती हैं जब आपकी त्वचा को सही हाइड्रेशन नहीं मिलता है. जैसे पानी न मिलने के कारण पौधे, सब्जियां और फल आदि सूख जाते हैं, वैसे ही स्किन को भी ताजा और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए नमी बेहद जरूरी होती है. स्किन को हाइड्रेटिड रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें. इसके अलावा आप हफ्ते में 2 बार एक खास एंटी-एजिंग क्रीम बनाकर भी लगा सकते हैं. इस एंटी-एंजिंग क्रीम की खास बात ये है कि यह पूरी तरह से होममेड और नैचुरल है और इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी त्वचा को बहुत से फायदा पहुंचाते हैं. खीरा- खीरे 95% पानी से भरपूर होता है. इसके अलावा खीरा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. खीरे के रस के सेवन से आपकी त्वचा को डीप हाइड्रेशन मिलता है और त्वचा ग्लोइंग बनती है. नींबू- यह विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है. यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है. विटामिन सी आपके शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार होते हैं. इसके अलावा आपकी त्वचा पर आने वाले एजिंग के लक्षण जैसे- झुर्रियों, झाइयों, फाइन लाइन्स आदि को भी दूर करने में सहायक होता हैं. साथ ही नींबू एसिडिक गुणों से भरपूर होता है, जो आपके चेहरे के दाग-धब्बों को बिना केमिकल की मदद से मिटाता है. कहा जाए तो साफ, ग्लोइंग और चमकदार त्वचा के लिए नींबू बेस्ट होता है.

एलोवेरा- एलोवेरा को त्वचा के लिए वरदान माना जाता है. इससे कील-मुंहासे तो दूर होते ही हैं, साथ ही यह आपकी त्वचा पर एजिंग के लक्षण भी कम करने में सहायक होता है. एलोवेरा से निकलने वाला जेल आपकी त्वचा के लिए प्रकृति का एक सबसे अनूठा वरदान है.

पैक बनाने की जरूरी सामग्री- -खीरे का रस -नींबू का रस -दही -एलोवेरा जेल

ऐसे बनाएं एंटी-एजिंग क्रीम इसके लिए आप एक बाउल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल लेकर इसमें 1 चम्मच क्रीमी दही डालकर मिलाएं. अगर दही क्रीमी नहीं है, तो इसे फेंटकर मिलाएं. फिर इसमें खीरे और नींबू का रस मिलाएं. अब इन्हें चम्मच की मदद से अच्छी तरह से  मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं.

एंटी-एजिंग मास्क का प्रयोग ऐसे करें इस एंटी-एजिंग मास्क को अपने चेहरे और विशेषकर आंखों के आसपास के एरिये में जरूर लगाएं. इसके अलावा आप इसको जहां फाइन लाइन्स और झुर्रियां नजर आ रही हैं उन जगहों पर और गालों पर भी लगाएं. इसके बाद इस पैक को आप 15 मिनट तक सूखने दें. फिर इसे सादे पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके 2-3 बार प्रयोग से ही आप देखेंगे कि झुर्रियां, फाइन लाइन्स और लटकती त्वचा धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है.

Chanakya Niti: मित्रता करें लेकिन इन बातों को कभी न भूलें, नहीं तो मिल सकता है धोखा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget