एक्सप्लोरर

महीने के इन दिनों में प्रेग्नेंसी रोकने की दवा भी नहीं करती है काम, धोखा खा जाते हैं लोग

असुर​क्षित यौन संबंध बनाने के बाद प्रेग्नेंसी से बचने के लिए तीन दिन में यानी 72 घंटे के अंदर मॉर्निंग पिल ली जा सकती है, जिसे इमरजेंसी कॉन्‍ट्रासेप्टिव पिल (ईसीपी) भी कहा जाता है.

असुर​क्षित यौन संबंध यानी प्रेग्नेंसी का खतरा. ऐसे में इसे रोकने के लिए महिलाएं गर्भ निरोधक गोलियों का सहारा लेती हैं, लेकिन इस दवा के बारे में आपको कुछ बातें जान लेना जरूरी है. जैसे कि फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद यह गोली कब लेनी चाहिए? क्या दवा लेने के बाद भी प्रेग्नेंसी का खतरा हो सकता है? दवा किन हालात में बेअसर साबित हो सकती है? आइए कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशते हैं...

यौन संबंध के बाद कब लें दवा?

असुर​क्षित यौन संबंध बनाने के बाद प्रेग्नेंसी से बचने के लिए तीन दिन में यानी 72 घंटे के अंदर मॉर्निंग पिल ली जा सकती है, जिसे इमरजेंसी कॉन्‍ट्रासेप्टिव पिल (ईसीपी) भी कहा जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यौन संबंध के बाद प्रेग्नेंसी रोकने के लिए इस पिल को 75 पर्सेंट तक कारगर माना जाता है. हालांकि, ये 100 पर्सेंट प्रभावी नहीं होती हैं. अगर आप पीरियड्स के दौरान इमरजेंसी कॉन्‍ट्रासेप्टिव पिल यूज करती हैं तो भी ये असरदार साबित नहीं होती हैं.

दवा लेने के बाद भी प्रेग्नेंसी का खतरा

दवा लेने के बाद भी प्रेग्नेंसी का खतरा हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर 100 महिलाएं सिर्फ एक बार असुरक्षित यौन संबंध बनाती हैं तो उनमें से आठ महिलाओं के गर्भवती होने के आसार रहते हैं. अगर ये महिलाएं इमरजेंसी कॉन्‍ट्रासेप्टिव पिल का सेवन करती हैं तो भी इनमें एक से तीन महिलाओं के प्रेगनेंट होने का चांस रहता है. ऐसे में असुर​​क्षित यौन संबंध के बाद जल्द से जल्द ईसीपी का सेवन करने की सलाह दी जाती है. कई बार इसे पांच दिन तक खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन उस दौरान इसके असरदार होने के सबूत कम हैं.

क्या डेली कर सकते हैं इस्तेमाल?

क्या इमरजेंसी कॉन्‍ट्रासेप्टिव पिल का इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है? ये सवाल अक्सर महिलाओं के मन में उठता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह एक इमरजेंसी दवा है. असुर​क्षित यौन संबंध बनाने के दौरान प्रेग्नेंसी रोकने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए. एक महीने में दो से तीन बार से अ​धिक इसके सेवन से बचने की सलाह दी जाती है. इसका रेगुलर बर्थ कंट्रोल के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.

कैसे काम करती है ईसीपी?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इमरजेंसी कॉन्‍ट्रासेप्टिव पिल में एक हार्मोन होता है, जो प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के सिंथेटिक रूप में कार्य करता है. यह प्रेग्नेंसी को रोकने में मदद करता है. इससे ओवुलेशन में देरी या रोकथाम भी होती है. 

क्या सेहत पर पड़ता है असर?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्भनिरोधक गोली महिलाओं में हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकती है. ये दवा ओव्यूलेशन और फर्टिलाइजेशन को रोक सकता है. इन पिल्‍स में हार्मोंस का स्‍तर बहुत ज्‍यादा होता है, जो अनियमित मासिक धर्म का कारण बन सकते हैं. इससे फ्यूचर में प्रेगनेंट होने में महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: कितना खतरनाक होता है स्टेज 2 का लिवर कैंसर, इसमें जान बचने का चांस कितना?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget