एक्सप्लोरर

बच्चों को ऐसे खिलाएं हेल्दी फूड

नई दिल्लीः  बच्चे हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं, लेकिन उनके स्वास्थय के लिए स्वस्थ आहार लेना बेहद जरूरी है, इसलिए उन्हें स्वास्थ्यप्रद भोजन इस तरह से परोसें कि देखने में यह अच्छा दिखे और वे खाने में दिलचस्पी लें. जिमपिक (ऑनलाइन फिटनेस प्लेटफॉर्म) की पोषण व आहार विशेषज्ञ सुजेता शेट्टी और डॉक्टर इंस्टा (टेली-मेडिसिन प्लेटफॉर्म) की आहार विशेषज्ञ ने बच्चों के मन में स्वस्थ आहार के प्रति रुचि जगाने के संबंध में सुझाव दिए हैं.
  • चोकर सहित गेहूं के आटे की रोटी, दलिया, क्विन्वा या ब्राउन ब्रेड बच्चे को खिलाएं. चोकर या छिल्का युक्त अनाज विटामिन बी और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपके बच्चे का पेट भरने के साथ ही उनके पाचन को सुधारने में भी मददगार होते हैं. बच्चों को अंकुरित अनाज, सोयाबीन, चना भी खिलाएं.
  • प्रोटीन ऊत्तकों का मरम्मत करने, हीमोग्लोबिन बनाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मांसपेशियों को विकसित करने में मदद करता है. सी फूड, अंडे, लीन मीट, मुर्गी, फलियां, मटर, दूध, दाल, सोया आदि प्रोटीन के स्रोत होते हैं.
  • बच्चों के आहार में फल और सब्जियां शामिल करने में अक्सर मां को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अपने बच्चों को विभिन्न फलों को खाने के लिए प्रोत्साहित करें. फलों का जूस कभी-कभार ही दें, क्योंकि चोकर युक्त अनाज के फाइबर को ये शरीर से निकाल देते हैं और अगर जूस देना है तो बाजार में डिब्बाबंद जूस में ढेर सारा चीनी होता है, इसलिए घर पर बिना चीनी मिलाए जूस ही बच्चे को दें.
  • विभिन्न प्रकार की सब्जियां खिलाएं, मटर, बीन्स, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां आपके बच्चे के सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं. ये विटामिन्स, मिनरल और आयरन से भरपूर होती हैं.
  • कम वसा युक्त डेयरी उत्पाद जैसे दूध, दही, पनीर आदि कैल्शियम का अच्छा स्रोत होते हैं, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. बच्चों के लिए गाय और बकरी के दूध का सेवन ज्यादा लाभदायक होता है.
बच्चों के आहार में इन चीजों को नहीं करें शामिल :
  • एडेड शुगर बच्चों को नैचुरल खाद्य प्दार्थ और पेय पदार्थो की आदत डालते हैं. प्रसंस्कृत भोजन, चॉकलेट्स, कैंडी, ब्राउन सुगर को सीमित मात्रा में ही बच्चों के आहार में शामिल करें, क्योंकि इससे उनके दांतों में कैविटी होने की आशंका होती है और आगे चलकर सिर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
  • संतृप्त और ट्रांस फैट वाले भोज्य पादार्थ सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं, जैसे उच्च वसा वाले दूध, रेड मीट और मुर्गी आदि. संतृप्त वसा युक्त आहार के बजाय विटामिन ई और आवश्यक फैटी एसिड युक्त सब्जियों, नट ऑयल और सी फूड का सेवन करें. स्वास्थयपरक फैट नट्स, ऑलिव और एवोकैडो में पाए जाते हैं.
  • गर्मियों में बच्चों को खूब तरल पदार्थो का सेवन कराएं, ताकि उनका शरीर हाइड्रेट रहे. उनके आहार में दही, पुदीना, खरबूज, तरबूज और गुलकंद शामिल करें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Liver Cancer Symptoms:आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
Radiation Exposure Treatment: क्या परमाणु हमले से होने वाले रेडिएशन से बचा सकती है कोई दवा, जानें यह कितनी कारगर?
क्या परमाणु हमले से होने वाले रेडिएशन से बचा सकती है कोई दवा, जानें यह कितनी कारगर?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
Diseases Caused By Contaminated Water: कैग ने बताया आचमन करने लायक नहीं गंगाजल, जानें खराब पानी से हो सकती हैं कौन-कौन सी बीमारियां?
कैग ने बताया आचमन करने लायक नहीं गंगाजल, जानें खराब पानी से हो सकती हैं कौन-कौन सी बीमारियां?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget