एक्सप्लोरर

'लंपी वायरस' से इन्फेक्टेड गाय का दूध पीना कितना सेफ? कहीं इंसानों के लिए ये जानलेवा तो नहीं? जानें

Lumpy Virus: लंपी वायरस स्वस्थ पशुओं और दुधारू गायों को भी अपना निशाना बना सकता है. इस वायरस के प्रभाव से गायों के शरीर के लगभग सभी हिस्सों पर मोटी-मोटी गांठें उभर आती हैं.

Lumpy Skin Disease Virus: लंपी वायरस एक संक्रामक रोग हैं, जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित गाय होती हैं. पिछले साल गायों में इस वायरस के बड़ी संख्या में मामले देखे गए थे. अब एक बार फिर कई इलाकों में लंपी वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. कई गायों की इसके चलते मौत भी हो गई है. लंपी वायरस एक तरह का स्किन डिजीज है, जो त्वचा में गांठ बनने से शुरू होता है. आपने कुछ अवारा गायों की स्किन पर गांठें जरूर देखी होंगी और सोचा होगा कि आखिर ये क्या है. दरअसल यही लंपी वायरस है, जो एक लाईलाज बीमारी है.

यह वायरस स्वस्थ पशुओं और दुधारू गायों को भी अपना निशाना बना सकता है. लंपी वायरस के प्रभाव से गायों के शरीर के लगभग सभी हिस्सों पर मोटी-मोटी गांठें बन जाती हैं, जो घाव बनाने लगती हैं. इसको मेडिकल लेंग्वेज में गांठदार त्वचा रोग वायरस यानी 'एलएसडीवी' कहा जाता है. किसी पशु में इस बीमारी के कुछ लक्षण देखने को मिलते हैं, जिनपर गौर करना जरूरी है...

1. बुखार आना
2. आंखों से पानी निकलना
3. लार बहते रहना
4. शरीर पर गांठें उभरना 
5. पशु का वजन घटना
6. भूख न लगना
7. शरीर पर मोटे-मोटे घाव बनना
8. दूध कम देना

लंपी वायरस से पीड़ित गाय का दूध पी सकते हैं? 

ऐसा माना जाता है कि लंपी वायरस मच्छर, मक्खी, परजीवी कीट, गंदा पानी, दूषित भोजन या संक्रमित पाशुओं की लार के कॉन्टैक्ट में आने की वजह से पशुओं में फैलता है. लंपी वायरस को लेकर लोगों के मन में यह डर रहता है कि क्या इस वायरस से पीड़ित पशुओं का दूध पिया जा सकता है या नहीं? कहीं संक्रमित पशुओं का दूध पीने से इंसानों मे यह बीमारी तो नहीं फैल जाएगी? 

अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल आते हैं तो हम आपको बता दें कि अभी तक लंपी वायरस के इंसानों में फैलने के मामले नहीं देखे गए हैं. हालांकि अगर आप कच्चा दूध पीते हैं तो ऐसी गलती बिल्कुल न करें, खासकर जब बात लंपी वायरस से इन्फेक्टेड पशुओं के दूध की हो. दूध चाहे किसी भी पशु का हो, हमेशा उबालकर ही पीना चाहिए. क्योंकि उबालने से दूध में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद मिलती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Fourth Stage Cancer: क्या फोर्थ स्टेज में कैंसर को ठीक किया जा सकता है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget