एक्सप्लोरर

Fourth Stage Cancer: क्या फोर्थ स्टेज में कैंसर को ठीक किया जा सकता है?

कैंसर फर्स्ट या सेकंड स्टेज का होता है तो लोगों में ठीक होने की उम्मीद रहती है. जबकि अगर थर्ड और फोर्थ स्टेज का हो तो लोगों की चिंताएं बढ़ जाती हैं.

Fourth Stage Cancer: शरीर में लगने वाली भयंकर और जानलेवा बीमारियों में कैंसर भी शामिल है. कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही लोगों की रुह कांपने लगती है. आज के इस दौर में इस बीमारी ने काफी तेजी अपना विस्तार किया है. दिन-ब-दिन कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ रही है. कुछ लोग बेहतर इलाज के चलते इस बीमारी से छुटकारा पा लेते हैं तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य जटिलताओं की वजह से अपनी जाव गंवानी पड़ जाती है. 

कैंसर फर्स्ट या सेकंड स्टेज का होता है तो लोगों में ठीक होने की उम्मीद रहती है. जबकि अगर थर्ड और फोर्थ स्टेज का हो तो लोगों की चिंताएं बढ़ जाती हैं. उन्हें लगने लगता है कि अब वह शायद नहीं बच पाएंगे. अब सवाल उठता है कि क्या सच में फोर्थ स्टेज का कैंसर जानलेवा होता है? क्या वास्तव में फोर्थ स्टेज वाले कैंसर के मरीजों का बचना मुश्किल होता है? आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब...

फोर्थ स्टेज का कैंसर कितना जानलेवा?

फोर्थ स्टेज के कैंसर को खतरनाक और जानलेवा माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस स्टेज पर आते-आते कैंसर शरीर में अपना विस्तार कर चुका होता है. कैंसर सेल्स शरीर के दूसरे अंगों को प्रभावित करना शुरू कर देते हैं. यही वजह है कि स्थिति थोड़ी गंभीर हो जाती है. हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि अगर किसी को फोर्थ स्टेज का कैंसर है तो उसका बचना मुश्किल या नामुमकिन है. कई बार जब कैंसर सेल एक अंग से दूसरे अंग में ट्रांसफर हो जाते हैं, तो इसे भी फोर्थ स्टेज का कैंसर करार दिया जाता है. हालांकि ऐसा कतई नहीं है कि हर फोर्थ स्टेज का कैंसर जानलेवा और खतरनाक ही होता हो या इसका इलाज संभव ना हो. 

ठीक हो सकता है फोर्थ स्टेज का कैंसर?

आज के इस दौर में अधिकतर बीमारियों के लिए आधुनिक इलाज मौजूद है. आधुनिक इलाज की तरीकों ने कई खतरनाक बीमारियों के इलाज को आसान और संभव बनाया है. आंत का कैंसर, रेक्टम कैंसर और कोलोन कैंसर, ये कुछ ऐसे कैंसर हैं, जिनको ठीक करना फोर्थ स्टेज में भी संभव हो गया है. सिर्फ इतना ही नहीं, मुंह, जीभ और लंग कैंसर के कुछ मामलों को भी फोर्थ स्टेज पर ठीक किया जा सकता है. इस तरह के कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी, रेडिएशन और सर्जरी का सहारा लिया जाता है. इसके अलावा, हेल्दी फूड खाकर और शराब और सिगरेट को छोड़कर भी कैंसर को जल्दी हराया जा सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: एक शख्स रोज पीता था 10 लीटर पानी, डॉक्टर के पास गया तो 'बीमारी' का नाम सुनकर उड़ गए होश

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget