एक्सप्लोरर

दही के बिना अधूरी रहती है आपके खाने की थाली तो जान लें ये बातें, शरीर को नहीं पहुंचेगा नुकसान

दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए ये शरीर को ठंडक प्रदान करता है. ऐसे में रात में इसका सेवन करने से बचना चाहिए. रात में दही खाने से सर्दी-जुकाम, भारीपन या कफ हो सकता है.

भारतीय घरों में खाने की थाली बिना दही के अधूरी सी लगती है. रायता, लस्सी या फिर किसी अन्य रूप में दही का डाइट में शामिल होना बात है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये कई खूबियों से भरपूर है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी12 और अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो शरीर के लिए कई तरह से फादयेमंद होते हैं. लेकिन कई बार इसका सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है. ऐसे में दही खाने के दाैरान वो काैन से बातें हैं, जिनका हमें ध्यान रखना चाहिए, आइए जानते हैं...

रात में खाने से करें परहेज

दही की तासीर ठंडी होती है. इसलिए ये शरीर को ठंडक प्रदान करता है. ऐसे में रात में इसका सेवन करने से बचना चाहिए. रात में दही खाने से सर्दी-जुकाम, भारीपन या कफ हो सकता है. रात में दही खाना भी है तो उसका तरीका है. दही में हल्दी या काली मिर्च मिलाकर रात में इसका सेवन किया जा सकता है.

फ्रेश दही खाना चाहिए

ज्यादा समय तक रखा हुआ या अ​धिक खट्टे दही का सेवन करने से बचना चाहिए. ऐसा दही खाने से शरीर में गैस, एसिडिटी या पेट खराब की प्राॅब्लम हो सकती है. फ्रेश दही का सेवन करें. टेस्ट के अनुसार इसमें नमक-जीरा या शुगर मिला सकते हैं. 

नाॅनवेज के साथ दही खाने से दिक्कत

कैसा भी फूड हो, इसके साथ दही का सेवन आम बात है. नाॅर्थ इंडियन से लेकर साउथ इंडियन थाली तक ये प्रमुख रूप से शामिल रहता है. लेकिन नाॅनवेज के साथ इसका सेवन करते समय ध्यान रखना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मछली और दही का एक साथ सेवन करने से स्किन एलर्जी या पेट की दिक्कतें हो सकती हैं.

क्या दही खाली पेट खाया जा सकता है?

दही खाली पेट खाने से बचना ​चाहिए. इसके चलते कुछ लोगों को जलन या एसिडिटी की प्राॅब्लम हो सकती है. डाइट में दही का इस्तेमाल खाने के साथ या बाद में ही करना चाहिए चाहिए.

माैसम के अनुसार कैसे खाएं दही?

गर्मियों और बारिश में दही खाना फायदेमंद है, लेकिन सर्दियों में इसे कम मात्रा में खाना चाहिए, क्योंकि ये शरीर को ठंडक पहुंचाता है. अगर खाना ही है तो गर्म चीजों के साथ खाएं. हमेशा ताजा दही ही खाएं.

दही को ऐसे करें डाइट में शामिल

दही को कई तरीके से डाइट में शामिल किया जा सकता है. इसके कई रूप हैं, जैसे प्लेन दही, रायता, लस्सी, छाछ या कढ़ी, जिनका खाना खाने के साथ या बाद में सेवन किया जा सकता है. 

दही के साथ क्या खाएं?

दही के साथ खीरा, प्याज या सलाद का सेवन करना अच्छा होता है. ये शरीर के डाइजेशन सिस्टम में मदद करते हैं.

दही खाने के फायदे

  • शरीर को ठंडक देता है
  • पेट को साफ रखता है और पाचन में मदद
  • इम्यून सिस्टम को मजबूत करना
  • बाॅडी को हाइड्रेट रखने में हेल्प
  • वजन घटाने में मदद करता है
  • हड्डियों को मजबूत बनाता है

ये भी पढ़ें: हर किसी को दीवाना बना चुका टाको सेहत के लिए कितना खतरनाक? बच्चों की ग्रोथ पर भी खतरा

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget