एक्सप्लोरर

Old Antibiotics : दोबारा काम करने लायक कैसे बनती हैं पुरानी एंटीबायोटिक्स, क्या है इसका तरीका?

Old Antibiotics : भारत में इसका असर साफ दिखता है. 2021 में लगभग 2.6 लाख लोग सिर्फ इसलिए मरे क्योंकि उनके शरीर में संक्रमण उस एंटीबायोटिक दवा से नहीं रुके.

Old Antibiotics : आज दुनिया भर में वैज्ञानिक एक बहुत बड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं. यह समस्या एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस (AMR) है. इसका मतलब है कि बैक्टीरिया धीरे-धीरे उन दवाओं के खिलाफ खुद को मजबूत बना रहे हैं, जिनसे हम उन्हें मार सकते थे. इसका असर इतना खतरनाक हो गया है कि हल्की-सी संक्रमण भी मुश्किल से ठीक होती है और कई बार जानलेवा साबित हो सकती है.

भारत में इसका असर साफ दिखता है. 2021 में लगभग 2.6 लाख लोग सिर्फ इसलिए मरे क्योंकि उनके शरीर में संक्रमण उस एंटीबायोटिक दवा से नहीं रुके. इसका मतलब यह है कि अगर दवाएं काम कर रही होतीं, तो ये मौतें रोकी जा सकती थीं, लेकिन अब आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के शोधकर्ताओं ने एक नया तरीका निकाला है. उन्होंने नए एंटीबायोटिक बनाने की जगह पुरानी दवाओं को फिर से असरदार बनाने का रास्ता निकाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पुरानी एंटीबायोटिक्स दोबारा काम करने लायक कैसे बनती हैं और इसका तरीका क्या है.

एंटीबायोटिक दवाएं बैक्टीरिया कैसे नहीं मार पाती हैं?

मैक्रोलाइड्स (Macrolides) एंटीबायोटिक की एक आम कैटेगरी है, जिसमें एजिथ्रोमाइसिन (Azithromycin) और एरिथ्रोमाइसिन (Erythromycin) जैसी दवाएं आती हैं. ये दवाएं बैक्टीरिया की प्रोटीन बनाने की मशीन यानी राइबोसोम (ribosome) पर हमला करती हैं. राइबोसोम को रोककर, बैक्टीरिया जरूरी प्रोटीन नहीं बना पाता और मर जाता है, लेकिन बैक्टीरिया भी पीछे नहीं रहते है. वे Erm एंजाइम्स का इस्तेमाल करके राइबोसोम को बदल देते हैं. इस वजह से एंटीबायोटिक दवा बैक्टीरिया को मार नहीं पाती हैं. 

पुरानी एंटीबायोटिक्स दोबारा काम करने लायक कैसे बनती हैं?

आईआईटी बॉम्बे की टीम ने Erm एंजाइम को इनएक्टिव करने का तरीका निकाला है. उन्होंने एप्टामर्स (Aptamers) का इस्तेमाल किया. एप्टामर्स छोटे, सिंथेटिक DNA के टुकड़े होते हैं. ये DNA टुकड़े विशेष रूप से Erm 42 एंजाइम से जुड़ते हैं.  शोधकर्ताओं ने लाखों DNA सिक्वेंस में से दो सबसे प्रभावी एप्टामर्स चुने. एप्टामर्स को और ज्यादा सटीक बनाने के लिए, बेकार हिस्सों को हटा दिया गया. इसका मतलब है कि अब यह सीधे Erm एंजाइम को निशाना बनाता है और उसे काम करने से रोक देता है. 

इसे भी पढ़ें- Right Age for Pregnancy: कितनी उम्र के बाद प्रेग्नेंसी हो सकती है जोखिम भरी? जानें बच्चे को जन्म देने की सही उम्र

इसका तरीका क्या है?

DNA एप्टामर्स अकेले बैक्टीरिया में नहीं जा सकते. ये आसानी से टूट जाते हैं और बैक्टीरिया की झिल्ली पार नहीं कर पाते. टीम ने इसका हल लिपोसोम (Liposomes) निकाला है.  यह छोटे, गोल,  फैट से बने बबल्स होते हैं. ये बैक्टीरिया की झिल्ली से आसानी से घुल-मिल जाते हैं. इन लिपोसोम्स में DNA एप्टामर्स को पैक किया गया ताकि वे सुरक्षित तरीके से बैक्टीरिया के अंदर पहुंच सकें. 

कितना असरदार है नया शोध?

शोधकर्ताओं ने Staphylococcus aureus, एक मुश्किल बैक्टीरिया पर इस तकनीक का परीक्षण किया. जब एप्टामर्स को लिपोसोम के साथ भेजा गया, तो 90 प्रतिशत से ज्यादा बैक्टीरिया ने इन्हें स्वीकार किया. एप्टामर्स और एंटीबायोटिक को मिलाकर देने से बैक्टीरिया की मृत्यु बढ़ गई, जबकि एंटीबायोटिक अकेले बहुत कम असर करता है. ऐसे में Erm एंजाइम इनएक्टिव हो गया और दवा फिर से राइबोसोम पर काम कर सकी. 

इसे भी पढ़ें- Tingling In Hands Causes: क्या आपके हाथ में भी होती है झुनझुनी और सुन्नपन, जानें किस वजह से होता है ऐसा?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
Shamonda Virus: फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget