एक्सप्लोरर

ऐसा क्यों कहते हैं चीनी से लाख गुना बेहतर है शहद? ये कारण जान आप भी इस्तेमाल करने लगेंगे

चीनी और शहद दोनों ही चीजें फ्रुक्टोज और ग्लूकोज से बनी होती हैं. शहद में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स काफी ज्यादा पाए जाते हैं. जबकि चीनी शरीर को डायबिटीज सहित कई गंभीर रोग दे सकती है.

Honey VS Sugar: भारतीय रसोइयों में ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं, जिनसे सेहत को अनगिनत फायदे मिल सकते हैं. इन चीजों में एक शहद भी शामिल है, जो कई औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. शहद का इस्तेमाल हजारों सालों से नेचुरल शुगर के रूप में किया जा रहा है. आज भी कई लोग चीनी की जगह इसका सेवन करना ज्यादा बेहतर मानते हैं. चूंकि शहद में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों पाए जाते हैं, इसलिए ये स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अब सवाल है कि क्या शहद वास्तव में चीनी से लाख गुना ज्यादा बेहतर होता है? 

दरअसल चीनी और शहद दोनों ही चीजें फ्रुक्टोज और ग्लूकोज से बनी होती हैं. शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है. जबकि चीनी शरीर को डायबिटीज सहित कई गंभीर रोग दे सकती है. आइए जानते हैं शहद शुगर से ज्यादा बेहतर क्यों है?

शहद चीनी से ज्यादा बेहतर क्यों?

1. पोषण से भरपूर

शहद में कई जरूरी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जबकि चीनी एक प्रोसेस्ड किया हुआ कार्बोहाइड्रेट है, जिसमें पोषक तत्वों की कमी पाई जाती है. शहद में अमीनो एसिड, एंजाइम, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को अलग-अलग तरीके से फायदे देते हैं, जैसे- इम्यूनिटी को मजबूत करना, सूजन की समस्या से छुटकारा दिलाना और घाव को तेजी से भरना आदि. 

2. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स

चीनी की तुलना में शहद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जिसका साफ सीधा मतलब यह है कि इसे खाने से ब्लड शुगर के लेवल में बढ़ोतरी की टेंशन नहीं रहती.

3. गुड डाइजेशन

शहद को डाइजेस्ट करना मुश्किल नहीं होता क्योंकि इसमें एंजाइम्स मौजूद होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने का काम करते हैं. जबकि चीनी रक्तप्रवाह में घुसकर ब्लड शुगर का लेवल बढ़ाने का काम करती है. 

4. लो-कैलोरी

शहद भले ही मीठा होता है, लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा चीनी की तुलना में बहुत कम होती है. अगर आप लो-कैलोरी के साथ मिठास भी चाहते हैं तो शहद को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

5. एनर्जी बूस्टर

शहद में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज जैसे नेचुरल शुगर पाए जाते हैं, जो असल में एनर्जी बूस्टर माने जाते हैं. इसे शरीर आसानी से अब्जॉर्ब कर लेता है और तुरंत एनर्जी प्रदान करता है. जबकि चीनी को अब्जॉर्ब करने के लिए शरीर को इसे पहले फ्रुक्टोज और ग्लूकोज में तोड़ना पड़ता है.  

6. स्किन के लिए फायदेमंद

शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स, सूजन जैसी समस्या को खत्म करने का काम कर सकते हैं. जबकि ज्यादा चीनी खाने से ग्लाइकेशन की समस्या हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: दूध पीने से जुड़े 5 ऐसे सवाल, जिनका जवाब अक्सर गूगल पर खोजते रहते हैं लोग, आप भी जान लीजिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget