एक्सप्लोरर

High Fever Remedy: बुखार में कब माथे पर रखनी चाहिए पानी की पट्टी, क्या आप जानते हैं इसका सही तरीका

बुखार किस कारण हुआ है, उस हिसाब से उसका इलाज होता है. वायरल फीवर है तो एंटीवायरल दवाईयां, इंफेक्शन से बुखार होने पर एंटीबैक्‍टीर‍ियल दवाईयां डॉक्टर देते हैं.

High Fever Home Remedies : बुखार होने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है. तेज बुखार से घबराहट और बेचैनी होने लगती है. फीवर में बॉडी का टेंपरेचर 100 डिग्री से ज्यादा होना सेफ नहीं माना जाता है. बुखार उतारने के लिए घर में कई उपाय किए जाते हैं. बहुत से घरों में माथे पर पट्टी रखकर बुखार उतारने की कोश‍िश की जाती है.

कभी-कभी तो इससे आराम मिल जाता है लेकिन कई बार पट्टी के बावजूद भी फीवर नहीं कम होता है. ऐसा इसलिए क्योंकी पट्टी करने का सही समय और सही तरीका बहुत से लोगों को पता ही नहीं होता है. ऐसे में जानिए जब भी किसी को बुखार हो तो उसे कब ठंडे पानी की पट्टी करनी चाहिए, इसका क्या सही तरीका है...

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

बुखार में कब माथे पर रखें पानी की पट्टी

डॉक्टर्स के मुताबिक, जब फीवर 104 या उससे ज्‍यादा हो, तब ठंडे पानी की पट्टी करने से फायदा हो सकता है लेकिन यह भी पता होना चाहिए कि यह बुखार भगाने का कोई इलाज नहीं है. पट्टी से सिर्फ शरीर का तापमान कम करने में मदद मिल सकती है. बुखार किस कारण हुआ है, उस हिसाब से उसका इलाज होता है. वायरल फीवर है तो एंटीवायरल दवाईयां, इंफेक्शन से बुखार होने पर एंटीबैक्‍टीर‍ियल दवाईयां डॉक्टर देते हैं. बिना डॉक्टर की सलाह के दवाईयां नहीं खानी चाहिए.

बुखार में पानी की पट्टी करने का सही तरीका

1. एक सूती या मुलायम कपड़ा लें.

2. सामान्य तापमान वाले साफ पानी से ही पट्टी करें.

3. पानी में पट्टी भ‍िगोकर, उसे सही तरह निचोड़ लें और फिर माथे पर रखें.

4. सिर्फ माथे पर पट्टी ही नहीं पूरे शरीर में स्पंज करें.

5. पीठ, छाती, तलवों पर भी पानी की पट्टी रख सकते हैं.

6. हर बार शरीर के एक ह‍िस्‍से में पट्टी के बाद दोबारा पट्टी भिगोकर दूसरे हिस्से पर रखें.

7. थोड़े-थोड़े समय पर पानी को बदल दें. 

ये भी पढ़ें: Skin Cancer: किन लोगों को सबसे ज्यादा होता है स्किन कैंसर, जानें क्या होता है कारण

बुखार होने पर क्या करें, क्या नहीं

1. बुखार में शरीर बीमारी या इंफपेक्शन से लड़ता है, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा आराम करें.

2. जितना ज्यादा हो सके बुखार में पानी पिएं. शरीर से टॉक्सिन्स निकलने पर बुखार कम होता है.

3. आरामदायक कपड़े ही पहनें, कमरे का टेंपरेचर भी नॉर्मल रखें.

4. बुखार में हेल्दी डाइट लेते रहें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या वर्कलोड से भी जा सकती है आपकी जान? 26 साल की लड़की की मौत के बाद उठ रहे सवाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget