एक्सप्लोरर

ट्रंप के एक फैसले से बढ़ी दुनिया की टेंशन, छह गुना तक बढ़ सकता है ये खतरनाक वायरस

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, साल 2023 में पूरी दुनिया में करीब 4 करोड़ लोग HIV से पीड़ित थे. इनमें से करीब 6.30 लाख लोगों की मौत हो गई थी.

HIV infections :  HIV (ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस) बेहद खतरनाक वायरस है. काफी समय से डॉक्टर और साइंटिस्ट्स इसका इलाज ढूंढ रहे हैं. दुनियाभर में इसे लेकर चिंता बनी हुई है. इस बीच सोमवार, 10 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र एड्स एजेंसी (UNAIDS) की प्रमुख ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका (America) का सपोर्ट खत्म हो जाता है और तत्काल उसकी भरपाई नहीं की जाती है तो साल 2029 तक एचआईवी संक्रमण (HIV infections) 6 गुना तक बढ़ सकता है. जिसकी वजह से लाखों जान जा सकती हैं और एड्स (AIDS) के ज्यादा खतरनाक वैरिएंट पैदा हो सकते हैं.

हेल्थ दुनिया में सिर्फ 23 बच्चों को है यह खतरनाक बीमारी, वैज्ञानिक अब तक नहीं खोज पाए इसका नाम

दुनिया में AIDS के कितने मरीज

यूएन एड्स की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर विन्नी ब्यान्यमा ने एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत के दौरान बताया कि पिछले कुछ सालों में HIV इंफेक्शन में गिरावट आई है. 2023 में सिर्फ 13 लाख नए केस ही रिपोर्ट हुए हैं, जो 1995 की तुलना में 60% तक कम हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने हाल ही में ऐलान किया है कि उनका देश 90 दिनों तक सभी विदेशी मदद यानी फंडिंग रोक देगा. अगर ऐसा हुआ तो एड्स के रोकथाम को लेकर चल रही मुहिम को बड़ा झटका लग सकता है.

ये भी पढ़ें:रात को खाने के साथ सलाद में नहीं होनी चाहिए ये चीजें, आपके लिए हो सकती हैं खतरनाक

अमेरिका मदद बंद कर दे तो क्या होगा

ब्यान्यमा ने बताया, अनुमान है कि 2029 तक HIV के 87 लाख नए केस आ सकते हैं. इससे 63 लाख लोगोंकी जान भी जा सकती है. जिसकी वजह से 34 लाख बच्चे अनाथ हो सकते हैं.  उन्होंने कहा, अगर अमेरिकी सरकार अपना फैसला नहीं बदलती है तो स्थिति बद से बदतर भी हो सकती है. इससे बीमारियां बढ़ेंगी और ज्यादा मौतें हो सकती हैं.

UNAIDS की अपील 

यूएन एड्स की चीफ ने अमेरिकी प्रेसीडेंट ट्रंप से अपील करते हुए कहा कि वह अचानक से फंडिंग बंद न करें, क्योंकि इससे कई अफ्रीकी देशो में डर का माहौल है. इसी वजह से केन्या में एक काउंटी से 550  HIV वर्कर्स को नौकरी से निकाल दिया गया है. इथियोपिया में भी हजारों लोगों को काम पर न आने को कहा गया है. जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों को महामारी की निगरानी करने में परेशानियां आ रही हैं. बता देंकि ज्यादातर देशों में HIV की रोकथाम के लिए जो भी अभियान चलाए जा रहे हैं, उनका 90% हिस्सा अमेरिका से ही आता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें: इंफेक्शन को दूर रखती है दूध के साथ पी जाने वाली ये चीज, ये है तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget