एक्सप्लोरर

लंग्स कैंसर और लंग्स ट्यूमर में क्या होता है अंतर? जान लीजिए दोनों के लक्षण

लंग्स कैंसर और लंग्स ट्यूमर दोनों ही फेफड़ों से जुड़ी घातक बीमारियां हैं. हालांकि, बहुत से लोग इनके बीच अंतर नहीं समझ पाते हैं. जिसकी वजह से इनका पता देर से चल पाता है और इलाज में दिक्कतें आती हैं.

Lung Cancer vs Lung Tumor : हवा में बढ़ता पॉल्यूशन और सिगरेट का धुआं फेफड़ों के लिए बेहद खतरनाक है. इसकी वजह से फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियां फैल रही हैं. खराब लाइफस्टाइल, खानपान के अलावा कई फैक्टर्स फेफड़ों (Lungs) की सेहत बिगाड़ रहे हैं. लंग्स कैंसर और लंग्स ट्यूमर दोनों ही फेफड़ों से जुड़ी घातक बीमारियां हैं. हालांकि, बहुत से लोग इनके बीच अंतर नहीं समझ पाते हैं. जिसकी वजह से इनका पता देर से चल पाता है और इलाज में दिक्कतें आती हैं. ऐसे में यहां जानिए इन दोनो गंभीर बीमारियों में अंतर और इनके लक्षण...

लंग्स कैंसर क्या है

लंग्स कैंसर बेहद गंभीर बीमारी है. इसमें फेफड़ों की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं. ये बीमारी धूम्रपान, वायु प्रदूषण और जेनेटिक वजहों से होती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनियाभर में हर साल लंग्स कैंसर (Lung Cancer) के 10.38 लाख केस सामने आते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह वायु प्रदूषण है, जो आमतौर पर तंबाकू के धुएं के साथ शरीर में पहुंचता है. स्मोकिंग के धुएं सिर्फ फेफड़ों ही नहीं नर्वस सिस्टम और हार्ट दोनों को डैमेज कर सकता है.

लंग्स कैंसर के लक्षण

1. लंबे समय तक खांसी आना या खांसने की आवाज में बदलाव होना.

2. सांस लेने के दौरान सीटी जैसी आवाज निकलना

3. खांसते समय मुंह में खून आना

4. वजन का तेजी से घटना और भूख कम लगना

5. सांस की नली में सूजन

6. जल्दी-जल्दी संक्रमण होना

7. कंधे, पीठ और पैरों में दर्द बने रहना

लंग्स ट्यूमर क्या होता है

लंग्स ट्यूमर (Lung Tumor) फेफड़ों में होने वाला एक तरह का गांठ होता है जो कैंसरयुक्त या गैर-कैंसरयुक्त हो सकता है. यह ट्यूमर फेफड़ों की कोशिकाओं के अनियंत्रित रूप से बढ़ने की वजह से होता है. अगर इसका समय पर इलाज न कराया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

लंग्स ट्यूमर के क्या लक्षण हैं

1. सांस लेने में दिक्कत

2. छाती में दर्द

3. खांसी में खून आना

4. वजन कम होना

5. थकान और कमजोरी

लंग्स कैंसर और लंग्स ट्यूमर में अंतर

1. लंग्स कैंसर में ट्यूमर कैंसरयुक्त होता है, जबकि लंग्स ट्यूमर में ट्यूमर गैर-कैंसरयुक्त भी हो सकता है.

2. लंग्स कैंसर में ट्यूमर तेजी से बढ़ता है, जबकि लंग्स ट्यूमर में ट्यूमर धीरे-धीरे बढ़ता है.

3. लंग्स कैंसर के इलाज के लिए सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का इस्तेमाल होता है, जबकि लंग्स ट्यूमर के लिए सर्जरी और दवाओं की मदद ली जाती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget