एक्सप्लोरर

CPR In Heart Attack: हार्ट अटैक के बाद सीपीआर से कैसे बच जाती है जान? ये होता है कारण

CPR in Heart Attack : ज्यादातर लोगों को सीपीआर के बारे में पता नहीं होता है. कई लोग किसी के बेहोश होने पर उसके मुंह पर पानी छिड़कने लगते हैं, जो गलत तरीका है.

CPR in Heart Attack : आजकल कम उम्र में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है. पिछले कुछ समय में 40 से कम उम्र के कई युवा हार्ट अटैक से अपनी जान गंवा चुके हैं. सबसे चिंता की बात है कि हार्ट अटैक के मामले उन लोगों में देखे गए हैं, जो अक्सर जिम जाते हैं, फिटनेस को लेकर अलर्ट रहते हैं.

हार्ट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट के बढ़ते खतरे को देखते हुए इससे बचाव के उपाय करने की जरूरत है. इसके अलावा हार्ट अटैक आने पर तुरंत क्या करना चाहिए, इस बारें में भी जानना हर किसी के लिए जरूरी है. इसमें CPR जैसे उपाय शामिल हैं. कई मामलों में देखा गया है कि हार्ट अटैक के बाद तुरंत सीपीआर देकर मरीज की जान बचा ली गई है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर सीपीआर क्या है, इसे देने से जान कैसे बच जाती है...

CPR क्या है
सीपीआर का फुल फॉर्म कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (Cardiopulmonary Resuscitation) है। कार्डियक अरेस्ट आने, अचानक  से बेहोश होकर गिरने या मरीज की नब्ज जाने की स्थिति में यह फर्स्ट एड यानी प्राथमिक ट्रीटमेंट है। जिससे किसी की जान बचा सकते हैं। सीपीआर देने के लिए व्यक्ति को लिटाकर उसकी चेस्ट हाथ की हथेली से पुश कर पंप किया जाता है. एक मिनट में 100 से ज्यादा बार पुश करना होता है. इस दौरान हाथों की हथेली से चेस्ट के बीच के हिस्से पर दबाव डाला जाता है. ध्यान रखना चाहिए कि मरीज खुली जगह हो और आसपास भीड़ न हो.

सीपीआर देने से मरीज की जान कैसे बच जाती है
सीपीआर देने से शरीर के अंगों में ब्लड की सप्लाई फिर से शुरू हो जाती है. इससे मरीज की जान बचाने में मदद मिल सकती है. अगर हार्ट अटैक के मरीज को समय पर सीपीआर दिया जाए तो जान बच सकती है. अस्पताल पहुंचने तक वह रिकवर हो सकता है. सीपीआर की सही टेक्नीक आप हेल्थ एक्सपर्ट्स से सीख सकते हैं.

CPR देते समय किन बातों का ध्यान रखें

1. अपनी कोहनी और हाथों को सीधा रखें.
2. मरीज को जमीन पर पीठ के बल लिटाकर ही सीपीआर देना चाहिए.
3. मरीज का हाथ या पैर कुछ मुड़ा नहीं होना चाहिए.
4. चेस्ट (छाती) को सही तरह दबाना चाहिए.
5. मरीज के मुंह से अपना मुंह अच्छे से लॉक करना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कोविड के बाद बढ़ा बीमारी छिपाने का ट्रेंड, 100 करोड़ लोग इस डर के साए में, हैरान कर देगी रिसर्च में सामने आई वजह

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
Copper T Pregnancy: कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget